फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pradipti Singh becomes Special Chief Judicial Magistrate of Prayagraj

Prayagraj News: प्रदीप्ति सिंह बनीं प्रयागराज की विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Pradipti Singh becomes Special Chief Judicial Magistrate of Prayagraj
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों में नवनिर्मित ग्राम न्यायालयों में भी तैनाती की गई है। सीतापुर की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप्ति सिंह को प्रयागराज की विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जबकि, यही तैनात विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट शशि कुमार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक देवेंद्र कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट बिजनौर को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रतापगढ़, कुमुद उपाध्याय अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रतापगढ़ को सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रतापगढ़, नीरज कुमार त्रिपाठी सिविल जज सीनियर डिवीजन, प्रतापगढ़ को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वाराणसी बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज में अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन ) आभा को सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट, हापुड़ बनाया है। यहीं तैनात अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन तान्या सक्सेना को सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट, उन्नाव बनाया गया है। बस्ती में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रजनीश कुमार मिश्रा को प्रयागराज में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और प्रयागराज में ही तैनात एडीजे भारत सिंह यादव को इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed