फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pradhan's son dies after colliding with a tree

Prayagraj News: पेड़ से टकराकर घायल प्रधान पुत्र की मौत

Sat, 11 Apr 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 11 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son dies after colliding with a tree
आर्यन की फाइल फोटो
हंडिया थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के समीप बृहस्पतिवार को बाइक से जा रहा किशोर पेड़ से टकराकर घायल हो गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

तेलियातारा गांव निवासी प्रधान चंद्रशेखर यादव का पुत्र आर्यन (16) वर्ष बाइक से बृहस्पतिवार को नेवादा गांव स्थित अपने ननिहाल गया था। देर शाम नाना मनी हरण यादव के साथ कनकपुर गांव में निमंत्रण में जा रहा था।

नेवादा गांव के समीप आंधी से सड़क पर गिरे पेड़ से वह टकरा गया। इससे पेड़ की डाली उसके पेट में घुस गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और आर्यन को हंडिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार को सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आर्यन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन भी है। बेटे की मौत से मां कमला देवी बदहवास हो गईं। आर्यन का अंतिम संस्कार दुमदुमा गंगा घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed