{"_id":"66a252373e3e0cdc5e0ff8f7","slug":"practiced-to-save-flood-affected-people-by-doing-mock-drill-joint-exercise-of-sdrf-water-police-pac-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mock Drill : संगम पर किला घाट के पास पलट गई है नाव, एसडीआरएफ, सेना, जल पुलिस और पीएसी ने किया रेस्क्यू आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mock Drill : संगम पर किला घाट के पास पलट गई है नाव, एसडीआरएफ, सेना, जल पुलिस और पीएसी ने किया रेस्क्यू आपरेशन
Thu, 25 Jul 2024 06:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:55 PM IST
सार
ईओसी बाढ़ ने बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण धूस्सा घाट पर जलस्तर बढ़ रहा है। संगम किला के पास नाव पलट गई है, जिसके बचाव के लिए एसडीआरएफ, जल पुलिस, पीएसी की दोनों टीमे एवं आर्मी की टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर बाढ़ पीड़ितों एवं बाढ़ से प्रभावित पशुओं एवं आमजनमानस को रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
संगम तट पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगम क्षेत्र के वीआईपी घाट पर जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तत्वाधान में राज्य स्तरीय माॅक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। जिसके तहत कोई आपदा आती है, तो कितना जल्दी उससे बचाव किया जा सकता है, के बारे में माॅक एक्सरसाइज के माध्यम आम जनमानस एवं वार्डेन्स को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
ईओसी बाढ़ ने बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण धूस्सा घाट पर जलस्तर बढ़ रहा है। संगम किला के पास नाव पलट गई है, जिसके बचाव के लिए एसडीआरएफ, जल पुलिस, पीएसी की दोनों टीमे एवं आर्मी की टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर बाढ़ पीड़ितों एवं बाढ़ से प्रभावित पशुओं एवं आमजनमानस को रेस्क्यू किया गया। सेना के जवानों और गोताखोरों की मदद से खोज और बचाव कार्य संपन्न किया गया। इसके बाद प्रभावित व्यक्तियों एवं पशुओं को मेडिकल कैंप पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां पर मौजूद चिकित्सकों ने बाढ़ प्रभावित पशुओं एवं व्यक्तियों का इलाज का रिहर्सल किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय सिंह, सेना के कर्नल, होमगार्ड टीम, उप नियंत्रक नीरज मिश्र, एडीसी राकेश कुमार तिवारी, जल पुलिस के नेतृत्व में एसडीआरएफ, पीएसी की कई बटालियन के साथ तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन