{"_id":"5d41e5478ebc3e6cff02dd73","slug":"prabhat-kumar-allahabad-news-ald250999761","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखित परीक्षा में पास, फिर भी इंटरव्यू में बुलावा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिखित परीक्षा में पास, फिर भी इंटरव्यू में बुलावा नहीं
विज्ञापन
Prabhat Kumar
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष ने बुधवार को तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगी छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। आयोग अध्यक्ष से मिलने वालों में पीसीएस-2018, जेई परीक्षा-2014, डायट प्रवक्ता परीक्षा, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती सहित राजकीय डिग्री कॉलेजों में प्रवक्ता पदों के लिए अर्हता में बदलाव की मांग करने वाले अभ्यर्थी शामिल रहे। डायट प्रवक्ता फिजिकल एजुकेशन के लिए 2013-14 की लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों का कहना था कि लिखित परीक्षा में पास होने के बाद अब अगस्त में होने वाले इंटरव्यू में उन्हें नहीं बुलाया गया है। परीक्षार्थियों की शिकायत पर आयोग अध्यक्ष ने कहा उनके साथ न्याय होगा।
डायट परीक्षा में शामिल रहे मथुरा के राहुल सिंह एवं अन्य परीक्षार्थियों ने कहा कि उसे लिखित परीक्षा में 68 वीं रैंक मिली थी, इसके बाद भी उसे इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया गया। इसी प्रकार की शिकायतें दूसरे परीक्षार्थियों की भी थी। इसके साथ ही आयोग अध्यक्ष ने पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा में जारी कटऑफ 126 के बराबर अंक मिलने पर भी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन का मौका नहीं दिए जाने के मामले को सुनने के बाद परीक्षार्थी को आश्वस्त किया कि उसके साथ न्याय होगा। परीक्षार्थी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आयोग की ओर से संशोधित उत्तर कुंजी जारी करने में गड़बड़ी हो गई थी, दोबारा संशोधित उत्तर कुंजी जारी किए जाने के बाद उसका अंक 125 से बढ़कर 126 हो गया, इसके बाद भी आयोग ने उसे मेंस के लिए आवेदन का मौका नहीं दिया गया।
असिस्टेंट प्रोफेसर के मानक को लेकर मिले अभ्यर्थी
राजकीय डिग्री कॉलेजों में बॉटनी और जुलॉजी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एमएससी बायोटेकभनालॉजी एवं बायो केमेस्ट्री वालों को मौका दिया जाए। प्रतियोगियों की बात सुनने के बाद आयोग अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में विशेषज्ञों से बात की। उनकी राय है कि बॉटनी और जुलॉजी के लिए अर्हता नहीं रखते हैं।
विज्ञापन
जेई परीक्षा का जल्द आएगा रिजल्ट
आयोग अध्यक्ष से मिलने वालों में जेई परीक्षा 2014 के अभ्यर्थी भी पहुंचे। इन अभ्यर्थियों ने परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की। परीक्षार्थियों को आयोग अध्यक्ष से मांग की कि जल्द परिणाम घोषित किया जाए। आयोग अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द परिणाम जारी होगा।
सहायक अभियंता संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी मिलने वालों में शामिल
आयोग अध्यक्ष से मिलने वालों में सहायक अभियंता संघ (सिंचाई विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री भी शामिल रहे। उन्होंने आयोग अध्यक्ष से मिलकर अनुरोध किया कि परीक्षाएं नियमित समय से कराई जाएं। इससे विभाग को समय से योग्य इंजीनियर मिलेंगे तो साथ ही बेरोजगारों को अवसर मिलेगा। आयोग अध्यक्ष से मिलने वालों में स्थानीय परीक्षार्थियों के साथ प्रदेश के दूर-दराज के जिलों गोंडा, गोरखपुर, लखनऊ, फतेहपुर, वाराणसी, गाजीपुर, मेरठ, कुशीनगर, बाराबंकी एवं मिर्जापुर से आए परीक्षार्थ्री और आमजन शामिल रहे।