फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Power supply disrupted in Kalindipuram due to cable fire; residents struggled for 15 hours.

Prayagraj News: कालिंदीपुरम में केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप, 15 घंटे तक जूझे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in Kalindipuram due to cable fire; residents struggled for 15 hours.
राजेश मिश्रा मंगल विहार कॉलोनी - फोटो : Archive
कालिंदीपुरम उपकेंद्र क्षेत्र में सोमवार को 11 केवी अंडरग्राउंड केबल में भीषण आग लग गई। इससे 70 हजार से अधिक आबादी 15 घंटे तक बिजली संकट से जूझती रही। सुबह करीब आठ बजे बाधित हुई बिजली आपूर्ति देर रात तक बहाल नहीं हो पाई थी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। बिजली गुल होने से द्वारका, बरसाना, राधाकुंज, मौसम विहार, मंगल विहार, जागृति विहार, बुद्ध विहार, नंदगांव और ग्रीन वैली जैसे कई इलाके प्रभावित हुए। भीषण गर्मी के बीच लोगों को दिनभर पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। मोटर न चलने से पानी की टंकियां खाली हो गईं।
विज्ञापन

ग्रीन वैली कॉलोनी के निवासी एमके सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही जो देर रात तक बहाल नहीं हुई। नामित पार्षद अखिलेश सिंह ने जानकारी दी कि बिजली बाधित होने के कारण कई क्षेत्रों में पानी का संकट गहरा गया। लोगों की परेशानी को देखते हुए पंचवटी कॉलोनी, विजन प्वाइंट, कालिंदीपुरम और राधाकुंज पार्क के पास टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली न रहने से पानी की टंकी खाली हो गई। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। पूरे दिन पानी के इंतजाम में लगे रहे। - जेपी तिवारी, कालिंदीपुरम जागृति समिति अध्यक्ष

--------


भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे रात तक परेशानी बनी रही।-राजेश मिश्रा, मंगल विहार कॉलोनी

पुलिया के नीचे 11 केवी की अंडरग्राउंड केबल में आग लगने से चारों फीडरों की केबल और स्पेयर केबल भी जल गई है। कर्मचारियों को मरम्मत कार्य में लगाया गया है। आपूर्ति जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे। शैलेंद्र सिंह, एसडीओ कालिंदीपुरम



पुराने शहर में भी गुल रही बत्ती

बैरहना क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रामबाग, कीडगंज, गऊघाट, मुट्ठीगंज, गाजीगंज मंडी, कटघर, साउथ मलाका, राजा बनारस की कोठी और शाहगंज समेत कई इलाकों में दिनभर चार से पांच बार आधे घंटे से दो घंटे तक बिजली आती-जाती रही। कल्याणी देवी, अतरसुइया, रानीमंडी और मीरापुर क्षेत्रों में सुबह से देर रात तक बार-बार बिजली कटौती होती रही। दरियाबाद और कटहरा में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा दिनभर एक से दो घंटे तक बिजली आती जाती रही।

राजेश मिश्रा मंगल विहार कॉलोनी

राजेश मिश्रा मंगल विहार कॉलोनी- फोटो : Archive

राजेश मिश्रा मंगल विहार कॉलोनी

राजेश मिश्रा मंगल विहार कॉलोनी- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed