फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Power supply collapses, people suffer in the scorching heat

Prayagraj News: बिजली व्यवस्था चरमराई, भीषण गर्मी में लोग बेहाल

Sun, 03 May 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 03 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Power supply collapses, people suffer in the scorching heat
भीरपुर में बिजली व्यवस्था चरमराई, भीषण गर्मी में लोग बेहाल
क्षेत्र के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थिति इन दिनों बेहद खराब है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले कई महीनों से बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुबह होते ही बिजली कट जाती है और दोपहर की तेज धूप में भी लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं होती। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि भीरपुर घोड़ेडीह पावर हाउस पर तैनात निजी कर्मचारी अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि सुबह करीब 5 बजे बिजली काट दी जाती है और फिर घंटों तक बहाल नहीं होती, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के निवासी कप्तान तिवारी, प्रेम आदिवासी, राजीव भारतीय, दिनेश सिंह, लवकुश तिवारी आदि ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दिनभर बिजली कटी रहती है। शिकायत करने पर हर बार रोस्टिंग का हवाला देकर टाल दिया जाता है। जब सही से बिजली मिल ही नहीं रही, तो रोस्टिंग किस आधार पर की जा रही है, यह समझ से परे है।
विज्ञापन

एसडीओ आलोक रंजन गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग अचानक बढ़ गई है, जिसके कारण लोड मैनेजमेंट के तहत दिन-रात रोस्टिंग करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed