फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Power outage plunges over 200 villages into darkness

Prayagraj News: बिजली कटौती से 200 से अधिक गांवों में अंधेरा

Tue, 15 Sep 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 15 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Power outage plunges over 200 villages into darkness
तहसील क्षेत्र के 200 से अधिक गांवों की करीब 1.60 लाख आबादी बिजली कटौती से जूझ रही है। बिजली विभाग 18 घंटे आपूर्ति का दावा करता है, लेकिन कई गांवों को आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

दिन में गर्मी और रात में उमस के कारण ग्रामीण बेहाल हैं। पंखे और कूलर बंद होने से रातें करवटों में कट रही हैं। बिजली के अभाव में पेयजल का संकट भी गहरा गया है। बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। फूलपुर के इंडस्ट्रियल स्टेट में उद्योग-धंधों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। विभाग के चार विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े 13 फीडरों के 40,877 उपभोक्ता प्रभावित हैं।
विज्ञापन

करुआडीह गांव के उपभोक्ता तीर्थराज, रमेश, निरंजन और राजेश कुमार ने पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति खराब बताई। रात में बिजली गुल होने से उमस और मच्छरों के बीच सोना मुश्किल है। पानी की मोटर न चलने से पीने के पानी का इंतजाम चुनौती बन गया है। मैलहन क्षेत्र के राधेश्याम, राकेश मोदनवाल और शिव शंकर ने छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही। एसडीओ विद्युत संजीव कुमार ने बताया कि 220 केवी महावीरन विद्युत उपकेंद्र से ही कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed