{"_id":"6abad099cd1a257cee052635","slug":"power-outage-in-five-villages-for-72-hours-villagers-outraged-allahabad-news-c-417-1-gd11004-9865-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पांच गांवों में 72 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पांच गांवों में 72 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीणों में आक्रोश
Tue, 29 Sep 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
भीरपुर में बिजली गुल होने पर छत पर पढ़ाई करते बच्चे। संवाद
करछना के डीहा समेत पांच गांवों में पिछले 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। आंधी और बारिश के दौरान आठ खंभे टूट गए, जिससे कई गांवों में अंधेरा छा गया। लगातार तीन दिनों से बिजली न आने के कारण ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, डीहा, कबरा, रामगढ़ बगरहा, सेमरहा और शिवगुलाम का पूरा गांव में बिजली का संकट है। उन्होंने बताया कि तेज आंधी और बारिश से डीहा गांव में पाड़े के तालाब के पास चार खंभे टूट गए। इसी तरह सेमरहा गांव में भी चार खंभे टूटकर गिरे। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
तीन दिनों से बिजली ठप होने से रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। इसके अलावा पानी का संकट भी गहरा गया है। घरों में पंखे बंद होने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दी चेतावनी
ग्रामीण नितेश मिश्रा, मोहन मिश्रा, अश्वनी यादव, शशिकांत और मनीष मिश्रा ने आक्रोश जताते हुए कहा कि 72 घंटे से बिजली न आने से ग्रामीण परेशान हैं। यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने अधिकारियों से समस्या पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
आंधी-पानी में बिजली के खंभे गिरे हैं। मंगलवार तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। -आलोक रंजन गुप्ता, एसडीओ
बिजली विभाग के खिलाफ प्रस्तावित धरना स्थगित
क्षेत्र की चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था से नाराज उपभोक्ताओं का मंगलवार को बिजली उपकेंद्र हंडिया परिसर में धरना प्रस्तावित था। समाजसेवी नंदलाल बिंद एडवोकेट की अगुवाई में प्रदर्शनकारिर्यों के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप कर अनियमित बिजली आपूर्ति पर नाराजगी जताई। मौसम का हवाला देते हुए अधिशासी अभियंता ने कहा कि रोस्टर के अनुरूप आपूर्ति में बाधक बन रही समस्याओं को जल्द दूर कराकर आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। इस मौके पर राजकमल प्रसाद, सिद्धार्थ वर्मा, कुलदीप कुमार चौहान और प्रदीप बिंद आदि रहे।
बसरही में ट्रांसफार्मर खराबी से बिजली का संकट
बसरही गांव में बिजली की समस्या ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण बार-बार फ्यूज कटने से घंटों बिजली गुल रहती है। इससे घरों के जरूरी कामकाज और पानी की मोटर नहीं चल पाती। उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण रंग बहादुर भारतीया ने बिजली उपकेंद्र करनाईपुर में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ट्रांसफार्मर का ओवरलोड कम करने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।