फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Potato storage is being done in another store

Prayagraj News: दूसरे स्टोर में कराया जा रहा आलू का भंडारण

Thu, 26 Mar 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 26 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Potato storage is being done in another store
कोल्ड स्टोर में जांच करती एडीयम फाइनेंस सुनीता सिंह की फोटो
चंदापुर में कोल्ड स्टोर हादसे के बाद बची हुई आलू को दूसरे कोल्ड स्टोर में भंडारण कराया जा रहा है। बुधवार को बचे हुए दो कमरों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी भवन की ऊपरी सतह का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर में बची आलू यदि नहीं हटाई गई तो वह गर्मी से खराब हो जाएगी। इसलिए प्रशासन बरामदे में बची हुई आलू को आसपास के खाली स्टोर में भिजवा रहा है। बाद में किसान पर्ची दिखाकर अपनी आलू स्टोर से ले सकेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को एडीएम फाइनेंस संगीता सिंह और एसडीएम सोरांव मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बचे हुए दोनों कमरे का निरीक्षण किया। इसके अलावा ड्रोन से बचे हुए भवन की छत को देखा गया। बताया गया की छत अभी सुरक्षित है। इस दौरान एडीएम फाइनेंस संगीता सिंह ने कहा कि आलू निकालना तो आवश्यक है, लेकिन जनहानि को ध्यान में रखकर कार्य कराया जाएगा। क्योंकि मजदूर अब स्टोर में घुसने को तैयार नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मलबा हटाने का कार्य धीमा पड़ गया है। बुधवार को जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य बंद कर दिया गया। अब मात्र पोकलैंड से मलबा हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed