फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Postal department will set up stall of Ganges water on Mahashivaratri

प्रयागराज : महाशिवरात्रि पर डाक विभाग लगाएगा गंगा जल का स्टॉल, श्रद्धालुओं को मिलेगा ऋषिकेश व गंगोत्री का जल

Thu, 16 Feb 2023 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 01:18 PM IST
सार

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रधान डाकघर व कचहरी डाक विभाग शहर के दो शिव मंदिरों में गंगा जल का स्टॉल लगाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। वहीं अब यह प्रस्ताव प्रमुख डाक अधीक्षक अभिषेक श्रीवास्तव के पास भेजा गया है।

विज्ञापन
Postal department will set up stall of Ganges water on Mahashivaratri
गंगाजल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रधान डाकघर व कचहरी डाक विभाग शहर के दो शिव मंदिरों में गंगा जल का स्टॉल लगाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। वहीं अब यह प्रस्ताव प्रमुख डाक अधीक्षक अभिषेक श्रीवास्तव के पास भेजा गया है। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार तक इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी।

विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि यह पहली बार है। प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि और सावन माह के अवसर पर यह स्टॉल लगाए जाते हैं। प्रधान डाकघर द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए एक माह पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। जिसमें गंगोत्री व ऋषिकेश से गंगाजल का स्टॉक मंगाया जाता है। वहीं इस बार तकरीबन 200 लीटर गंगाजल का स्टॉक महाशिवरात्रि के लिए मंगाया गया है।
विज्ञापन


इसमें 250 एमएल की बोतल व 500 एमएल की बोतल शामिल हैं। वहीं डाक विभाग द्वारा 250 एमएल की बोतल को 30 रुपये में व 500 एमएल की बोतल को 500 रुपये में श्रद्धालुओं को दी जाती है। मनकामेश्वर, पड़िला महादेव, सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर, नागवासुकी जैसे मंदिरों के पास डाक विभाग स्टॉल लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश व गंगोत्री के जल की अधिक मांग
गंगोत्री से लेकर ऋषिकेश तक गंगा जल निर्मल और स्वच्छ है जिसके कारण इसकी मांग अधिक है। गंगोत्री से लेकर ऋषिकेश तक भागीरथी का जल पीने के लिए उपयुक्त माना जाता है और यह बात एक शोध में भी साबित हो चुकी है।

मनकामेश्वर मंदिर के पास गंगाजल का स्टॉल लगाया जाता है। इस बार भी स्टॉल लगाने की तैयारी है। फिलहाल अभी प्रमुख डाक अधीक्षक की स्वीकृति का इंतजार है। - सीएन मिश्रा, पोस्ट मास्टर

गंगोत्री और ऋषिकेश का गंगाजल निर्मल व शुद्व होता है। जिसकी वजह से इसकी मांग ज्यादा होती है। इसी बात को ध्यान में रखकर पर्याप्त स्टॉक रखा जाता है। - राजेश कुमार श्रीवास्तव, हेड पोस्ट मास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed