फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Postal department will deliver parcel at a fast speed

डाक विभाग की मैकेनाइज्ड पार्सल सेवा

Tue, 24 Dec 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Postal department will deliver parcel at a fast speed
Postal department will deliver parcel at a fast speed
प्रयागराज। नए साल से डाक विभाग बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तरह तेज गति से पार्सल पहुंचाएगा। यह मैकेनाइज्ड पार्सल सेवा प्रदेश के दस शहरों में शुरू की जा रही है। पार्सल उसी दिन डिलेवर किए जाएंगे। साथ ही एसएमएस से एक्सपेक्ट डेट ऑफ डिलेवरी की जानकारी दी जाएगी। मोबाइल पर भेजे गए लिंक से पार्सल की ट्रैकिंग भी की जा सकेगी। 26 दिसंबर से इस सेवा का ट्रायल शुरू होगा। एक जनवरी से इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा, गोरखपुर, बरेली, मेरठ समेत दस शहरों में डाक विभाग मैकेनाइज्ड पार्सल सेवा का शुभारंभ नए साल के पहले दिन से करेगा। योजना के मुताबिक स्पीड पोस्ट पार्सल, रजिस्टर्ड पार्सल, कैश ऑन डिलेवरी पार्सल(सीओडी) और वैल्यू पेयबल पार्सल (वीपीपी) को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बाइक से जाएंगे पोस्टमैन
मैकेनाइज्ड पार्सल सेवा को सफल बनाने के लिए डाक विभाग ने ऐसे डाकियों का चयन किया है, जो तेज तर्रार हैं। इन्हें पार्सल डिलेवरी के लिए बाइक से भेजा जाएगा। इन्हें विशेष प्रकार के बैग भी मुहैया कराए गए हैं। साथ ही दो गाड़ियों को पार्सल डिलेवरी के लिए लगाया गया है। योजना के मुताबिक प्रयागराज में इस कार्य में आठ पोस्टमैन के साथ आठ आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर नहीं रखे जाएंगे पार्सल
अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की तर्ज पर तेज गति से पार्सल डिलेवरी के लिए आधुनिक तकनीक अपनाई जाएगी। जिन शहरों में मैकेनाइज्ड पार्सल सेवा शुरू की जा रही है, वहां क्लर्क, सुपरवाइजरों के साथ पैकेज ट्राली, सीक्वेंस टेबल, रोलर कंटेनर की व्यवस्था की गई है। कंप्यूटर के लिए एक वर्क स्टेशन बनाया जा रहा है, जहां संबंधित कर्मचारी खड़े होकर त्वरित गति से पार्सल डिलेवरी कराने का काम करेंगे। खास बात यह है कि पार्सल गाड़ी से लाकर जमीन पर नहीं रखे जाएंगे। कोशिश होगी कि पार्सल आने के एक घंटे के भीतर संबंधित डाकियों को देकर फील्ड में भेज दिया जाए। ग्राहक से पार्सल पावती के समय डिजिटल हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे। यह सूचना ऑनलाइन पार्सल भेजने वाले के साथ डाक विभाग के सर्वर पर भी पहुंचेगी।

डाक विभाग ने प्रोफेशनल तरीके से पार्सल डिलेवरी सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। प्रयागराज में प्रधान डाकघर को नोडल डिलेवरी सेंटर बनाया गया है। यहां से 19 डाकघर जुडे़ंगे। समयबद्ध पार्सल डिलेवरी की यह सुविधा आमजन के लिए सुविधाजनक होगी।
- संजय डी अखाड़े, प्रवर डाक अधीक्षक, डाक सेवा इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed