फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Postal cover on Ram temple, Ayodhya will be released today

राम मंदिर, अयोध्या पर डाक कवर आज होगा जारी

Thu, 12 Nov 2020 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Postal cover on Ram temple, Ayodhya will be released today
अयोध्या - फोटो : amar ujala
संगम फिलेटलिक क्लब और डाक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या स्थित श्रीराम के बाल रूप रामलला मंदिर पर एक विशेष आवरण शुक्रवार को शाम पांच बजे प्रधान डाकघर, सिविल लाइंस, में जारी किया जाएगा। इस विशेष आवरण की परिकल्पना संगम फिलेटलिक क्लब के महासचिव एम. गुलरेज ने की है तथा इसका डिजाइन राजीव मिश्रा ने तैयार किया है।
विज्ञापन


इस डाक कवर को मुख्य अतिथि चंद्रा स्कैन के निदेशक प्रवीण चन्द्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में विशिष्ट अतिथि प्रवर डाक अधीक्षक संजय डी अखाड़े द्वारा जारी किया जाएगा। यह पहला अवसर है जब अयोध्या श्रीराम के मंदिर पर कोई विशेष आवरण जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


यह डाक कवर जारी होने के तुरंत बाद बिक्री के लिए प्रधान डाकघर सिविल लाइंस में उपलब्ध रहेगा। कोई भी व्यक्ति इस डाक कवर को खरीद सकता है। कार्यक्रम के पहले राष्ट्रीय डाक सप्ताह दिवस 2020 (13 अक्तूबर ) को आयोजित बच्चों की लेटर राइटिंग व पेंटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार का वितरण समय साढ़े चार बजे प्रधान डाकघर इलाहाबाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed