फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Possibility of AIIMS ruled out, sad for Prayagraj, Rs 150 crore upgrade to medical college

Prayagraj : एम्स की संभावना से इंकार, प्रयागराज के लिए दुखद, मेडिकल कॉलेज को 150 करोड़ रुपये का अपग्रेडेशन

Thu, 18 Dec 2025 01:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 01:29 PM IST
सार

सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के लोकसभा में तारांकित प्रश्न संख्या 193 के जवाब में केंद्र सरकार ने प्रयागराज में नए एम्स की संभावना को खारिज किया और कहा कि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के लिए 150 करोड़ के अपग्रेडेशन की स्वीकृति हुई है।

विज्ञापन
Possibility of AIIMS ruled out, sad for Prayagraj, Rs 150 crore upgrade to medical college
उज्ज्वल रमण सिंह, सांसद इलाहाबाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के लोकसभा में तारांकित प्रश्न संख्या 193 के जवाब में केंद्र सरकार ने प्रयागराज में नए एम्स की संभावना को खारिज किया और कहा कि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के लिए 150 करोड़ के अपग्रेडेशन की स्वीकृति हुई है। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने कहा कि सांसद उज्जवल रमण सिंह ने एम्स प्रस्ताव के केंद्र सरकार की तरफ से खारिज किए जाने को प्रयागराज के लिए दुर्भाग्य पूर्ण बताया और कहा कि वह हार मानने वाले नहीं है।

विज्ञापन


सांसद प्रतिनिधि बताया कि सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने कहा कि देश भर में अब तक 22 एम्स की स्थापना को मंजूरी दी गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के रायबरेली और गोरखपुर में स्थित दो एम्स पहले से ही कार्यरत हैं। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि अपग्रेडेशन के तहत इस परियोजना को 150 करोड़ की लागत से मंजूरी दी गई है, जिसमें केंद्र का हिस्सा 120 करोड़ और राज्य का हिस्सा 30 करोड़ रुपये होगा।
विज्ञापन


अपग्रेडेशन में एक 233 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक स्थापित किया जाएगा। इस ब्लॉक में सात ऑपरेशन थिएटर और आठ विशेष विभाग शामिल होंगे। उन्होंने कहा की यह नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक आठ महत्वपूर्ण विभागों में उन्नत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। जिसमें कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी, न्यूरोलॉजी, न्रोसर्जरी,नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, एंडोक्रिनोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी आदि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed