फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Porn photo by dragging blackmailing businessman

अश्लील फोटो खींचकर कारोबारी से ब्लैकमेलिंग

Sun, 03 Jul 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 03 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
अपराधियों ने असलहों के जोर पर लड़की के साथ अश्लील फोटो खींचने के बाद सराफा कारोबारी से ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। फाफामऊ का यह कारोबारी शहर में मकान खरीदने के चक्कर में इन अपराधियों के चंगुल में फंस गया। तीन रोज पहले अरैल ले जाकर इनोवा में बैठी लड़की के साथ उसकी तस्वीरें खींचने के बाद बदनाम करने और पुलिस केस की धमकी देकर बीस लाख रुपये की मांग की। सवा चार लाख रुपये ऐंठ भी लिए। सराफ बाकी रकम मांगने अपने एक रिश्तेदार के पास गया तब उसे शनिवार शाम एसएसपी के पास ले जाया गया। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को धरपकड़ में लगाने के साथ ही सिविल लाइंस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया। देर रात तक पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


फाफामऊ कस्बे में रहने वाले 55 वर्षीय सराफा व्यवसायी फूलचंद्र केसरवानी अपने दो पुत्रों के लिए शहर में मकान खरीदना चाहते थे। इसलिए उन्होंने कई लोगों से बात की। फिर अली नामक एक व्यक्ति खुद को प्रापर्टी डीलर बताकर उनसे मिला। उन्हें चौक समेत कई इलाके में कुछ मकान भी दिखाए। बृहस्पतिवार को अली ने उन्हें दोपहर में फोनकर बिग बाजार के पास बुलाया। वह अपनी आल्टो कार में आए तो अली ने उन्हें बगल की सीट पर बैठाया और खुद कार चलाकर अरैल में सुनसान जगह पर ले गया जहां एक इनोवा पहले से खड़ी थी। इनोवा से तीन लोग उतरकर आए और तमंचा सटाकर उन्हें चुपचाप इनोवा में बैठने के लिए कहा। उसमें एक युवती भी थी। अली और उसके साथियों ने उन्हें धमकी दी कि युवती के  साथ अश्लील हरकत करो। डरकर उन्होंने लड़की को हाथ लगाया तो मोबाइल से फोटो खींच ली गई। फिर वे धमकी देने लगे कि लड़की से गाड़ी में रंगरेलियां मनाते हो, छेड़खानी करते हो। अब तुम्हें बदनाम करने के साथ ही लड़की की तरफ से मुकदमा लिखाकर जेल भेजा जाएगा। धमकी दी कि बीस लाख रुपये दो वरना बेटों को भी मार दिया जाएगा। अपराधियों के चंगुल से छूटने के बाद फूलचंद्र ने शुक्रवार को सवा चार लाख रुपये का इंतजाम कर अली को दिया। मगर अली ने धमकी दी कि अब 17 लाख रुपये और दो वरना बुरा अंजाम होगा। वह शनिवार सुबह सुलेमसराय में अपने कारोबारी रिश्तेदार के पास पैसे मांगने गए तो उन्हें घबराया देख रिश्तेदार ने पूछताछ की। फूलचंद्र ने पूरा किस्सा सुनाया तो रिश्तेदार ने उन्हें शाम को एसएसपी जोगेंद्र कुमार के पास ले जाकर शिकायत की। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच को बुलाकर अली और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा। साथ ही सिविल लाइंस थाने में एफआईआर लिखने का आदेश दिया। पुलिस ने रात में रिपोर्ट दर्जकर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


शिकायत को नजरंदाज किया था पुलिस ने 
 ब्लेकमेलिंग के पीड़ित कारोबारी फूलचंद्र ने शुक्रवार दोपहर अपराधियों को सवा चार लाख रुपये देने के बाद हिम्मत जुटाकर सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर उन्हें टरका दिया। पुलिस के इसी रवैये की वजह से वह हताश होकर अपने रिश्तेदार से 17 लाख रुपये मांगने गए थे। रिश्तेदार ने एसएसपी को पूरा मामला बताने के साथ ही सिविल लाइंस पुलिस की भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed