फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Poor law and order minister Akhilesh 's challenge

खराब कानून व्यवस्था पर जेटली की अखिलेश को चुनौती

Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Poor law and order minister Akhilesh 's challenge
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकार‌िणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने और महज सियासी वजहों से इसे भाजपा की ओर से मुद्दा बनाए जाने संबंधी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आरोपों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और  वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार किया है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अखिलेश को जनमत सर्वेक्षण कराने और इसी मुद्दे पर चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। वित्त मंत्री ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त मानते हैं तो वह उन्हें इस मुद्दे पर जनमत सर्वेक्षण कराने की चुनौती देते हैं। सपा अगर चाहे तो इसी मुद्दे पर चुनाव भी लड़ा जा सकता है। जेटली ने दावा किया कि जनमत सर्वेक्षण से अखिलेश सरकार को हकीकत का अंदाज हो जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पारित प्रस्तावों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन भाषण से संबंधित जानकारी देने आए जेटली ने दो टूक शब्दों में कहा कि पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में विकास, सुशासन और सपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की अराजक स्थिति को मुद्दा बनाएगी। इस दौरान उन्होंने सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए पार्टी की ओर से फिर से हिंदुत्व के एजेंडे पर चलने संबंधी आरोपों को खारिज कर दिया। जेटली ने कैराना में कथित तौर पर हिंदुओं के पलायन मामले को तूल देने संबंधी आरोपों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इसकी जांच के लिए समिति बना दी गई है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी इस मुद्दे पर भावी रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed