फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Polytechnic Lecturer and APS recruitment date clashed, candidates upset

पॉलीटेक्निक प्रवक्ता और एपीएस भर्ती की तिथि टकराई, अभ्यर्थी परेशान

Fri, 10 Dec 2021 10:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic Lecturer and APS recruitment date clashed, candidates upset
दो भर्ती परीक्षाओं की तिथि टकराई, अभ्यर्थी परेशान
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पॉलीटेक्निक प्रवक्ता परीक्षा की नई तिथि और हाईकोर्ट की एपीएस भर्ती परीक्षा की तिथि टकरा रही है। दोनों ही परीक्षाएं 22 दिसंबर को प्रस्तावित हैं। इससे प्रतियोगी छात्र परेशान हैं। उन्हें किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा। उनकी मांग है कि आयोग प्रवक्ता परीक्षा 22 दिसंबर को न कराकर दूसरी तिथि पर आयोजित करे।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पॉलीटेक्निक प्रवक्ता परीक्षा की तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की थी, लेकिन इस दिन हाईकोर्ट की समीक्षा अधिकारी की परीक्षा थी। अभ्यर्थियों की मांग पर आयोग ने पॉलीटेक्निक प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की तिथि बढ़ाकर 22 दिसंबर कर दी थी। अभ्यर्थियों के सामने अब नई समस्या खड़ी हो गई है। उसी दिन हाईकोर्ट की एपीएस भर्ती परीक्षा है। अभ्यर्थियों ने आयोग के सचिव को ज्ञापन देकर पॉलीटेक्निक प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed