फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Polio virus found in Prayagraj: Mutant-6 confirmed in drain water test, health department alert

प्रयागराज में मिला पोलियो वायरस : नाले के पानी की जांच में म्यूटेंट-6 की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sun, 28 May 2023 03:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 May 2023 03:14 PM IST
सार

नाले के पानी की जांच में पोलियो का वायरस मिला है। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। यह जांच रैंडम आधार पर WHO की ओर से कराई गई थी और पुराने शहर के गऊघाट इलाके से नाले के पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन
Polio virus found in Prayagraj: Mutant-6 confirmed in drain water test, health department alert
polio drops - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाले के पानी की जांच में पोलियो का वायरस मिला है। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। यह जांच रैंडम आधार पर WHO की ओर से कराई गई थी और पुराने शहर के गऊघाट इलाके से नाले के पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच में आई रिपोर्ट चौंकाने वाली है। बताया जाता है कि रिपोर्ट में पोलियो का म्यूटेंट-6 वायरस मिलने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों माने तो यह वायरस खतरनाक नहीं होता है और इसका शरीर पर कोई असर नहीं पड़ता है। WHO की ओर से हर महीने इस तरह की रैंडड सैंपलिंग कर जांच कराई जाती है।

विज्ञापन


म्यूटेंट - 6 वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया है। 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों पर इसका असर होता है। इसके मद्देनजर पोलियो टीकाकरण अभियान को और तेजी से चलाने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि वायरस भले ही शरीर पर प्रभाव न डाल पाएगा लेकिन इसकी मौजूदगी खतरनाक साबित हो सकती है। इसको लेकर डॉक्टरों को सचेत किया गया है। रविवार से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। यह छह दिनों तक चलेगा। सार्वजनिक स्थानों से लेकर घर-घर जाकर 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी

WHO के डॉक्टर आलोक कुमार का कहना है की यह वैक्सीन वायरस है जो पोलियो की खुराक में मिला होता है। इसे म्यूटेंट कहना गलत है। इससे बच्चों को कोई खतरा नहीं है। फिलहाल सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Polio virus found in Prayagraj: Mutant-6 confirmed in drain water test, health department alert
पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

पोलियो अभियान का शुभारंभ

28 मई पोलियो दिवस पर दारागंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारागंज मे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व मे मुख्य अतिथि पार्षद पप्पू निषाद जी ने बच्चो को दो बूद पोलियो ड्राप पिला कर सुरूवात की। डॉ. अनिल ने इस अभियान मे 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चो को दवा पिलाई जाएगी। सोमवार से शुक्रवार तक घर जा जा कर दवा पिलाई जाएगी। अन्तराष्ट्रीय कलाकार समाजसेवी राजेन्द्र कुमार तिवारी दुकान जी ने लोगो से अपिल किया भारत से पोलियो को जड से समाप्त करने के लिए अपने बच्चो मे कोई चूक न होने दें, पोलियो की खुराक हर बार पिलाने पोलियो पर भारत की जीत बनाए रखने मे योगदान दें। 
 
साथ ही कोविड से बचने के लिए उसके दियए गए निर्देशों का पालन करें। डॉ. अनिल कुमार ने पोलियो टीम को हर गली मोहल्ले झोपड पट्टी में भेज कर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिये रवाना किया। दुकानजी पोलियो परिधान पहनकर लोगों को पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलाया। साथ ही घूम घूम कर लोगों को जागरूक करते रहे। उपस्थित लोगों मे डॉ. अशोक कुशवाहा, आयुष चिकित्साधिकारी पिंकी चौधरी, प्रभात मिश्रा के अलावा समस्त सुपरवाइजर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed