फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Policemen assaulted and vandalized the dhaba with colleagues in Prayagraj, four have been booked

प्रयागराज में सिपाही ने ढाबे में मचाया उत्पात, खाने का पैसा मांगने पर कर्मचारियों को पीटकर किया लहूलुहान

Thu, 13 Aug 2020 01:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Policemen assaulted and vandalized the dhaba with colleagues in Prayagraj, four have been booked
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा इलाके में मंगलवार की रात ढाबे पर खाना खाने के बाद पैसा मांगने पर कर्मचारी की पिटाई कर दी गई। यही नहीं दबंगों ने ढाबे में जमकर तोड़फ़ोड़ भी की। मारपीट करने वालों मे एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। उसका आई कार्ड मौके पर गिरा पाया गया है। पुलिस ने आई कार्ड के आधार पर पुलिसकर्मी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


नैनी के डभाव का तालाब निवासी बब्लू चौरसिया का झूंसी के अंदावा में गुंजन ढाबा है। रोज की तरह मंगलवार की रात में भी वह ढाबे पर मौजूद था। रात तकरीबन नौ बजे दो बाइक पर चार लोग शराब के नशे में धुत्त होकर ढाबे पर पहुंचे। इनमें से एक पुलिस विभाग का कांस्टेबल भी था। सभी ने ढाबे पर खाना खाया। खाना खाने के बाद वे जाने लगे तो वेटर आदित्य चौरसिया ने पैसे के लिए उन्हे रोका।
विज्ञापन


इस पर पुलिसकर्मी ने अपना आई कार्ड दिखाया और पैसे देने से मना कर दिया। वेटर आदित्य ने दोबारा पैसा मांगा तो वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। आदित्य को भी दबोचकर जमकर पिटाई कर दी गई। पिटाई से उसके आंख के नीचे गंभीर चोट आई थी। बीच-बचाव को आगे आए अन्य कर्मचारियों से भी मारपीट की गई। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी मारपीट के आरोपी वहां से फरार हो गए। मौके से पुलिसकर्मी का आई कार्ड बरामद किया गया था। बाद में ढाबा मालिक बब्लू चौरसिया की तहरीर पर आरोपी रवि सिंह निवासी कांदी, थान थरवई तथा तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया गया। रवि कांस्टेबल बताया गया है। घटना से ढाबे पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed