फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police will spearhead Raj, bringing shooter Shoaib on warrant B, Kidgunj police engaged in preparing documents

शूटर शोएब को वारंट बी पर लाकर पुलिस उगलवाएगी राज, कार्रवाई शुरू, दस्तावेज तैयार करने में जुटी कीडगंज पुलिस

Wed, 07 Apr 2021 12:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Police will spearhead Raj, bringing shooter Shoaib on warrant B, Kidgunj police engaged in preparing documents
Police will spearhead Raj, bringing shooter Shoaib on warrant B, Kidgunj police engaged in preparing documents
प्रयागराज। जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. एके बंसल की हत्या में पकड़ा गया शूटर शोएब वारंट बी पर नैनी जेल लाया जाएगा। इसके बाद कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस उससे हत्याकांड से संबंधित अन्य राज उगलवाएगी। कीडगंज पुलिस ने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ निवासी शोएब को एक दिन पहले गिरफ्तार कर डॉ. बंसल हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसमें बताया था कि शोएब व उसके दो साथियों ने एडमिशन माफिया आलोक सिन्हा के कहने पर दिलीप मिश्रा, अख्तर कटरा व अबरार मुल्ला के माध्यम से 70 लाख की सुपारी मिलने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। एसटीएफ ने मामले का खुलासा जरूर कर दिया है लेकिन अब भी कई राज खुलने बाकी हैं। मसलन हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व असलहा अब तक बरामद नहीं हो सका है। इसके अलावा यह भी नहीं पता चल सका है कि हत्यारों को वारदात से पहले शहर में रुकने व डॉ. बंसल की रेकी करने में कौन मददगार था। वारदात के बाद फरार होने में उनकी मदद में कोई और तो नहीं शामिल था। इस तरह के तमाम राज का पर्दाफाश होना अभी बाकी है।
विज्ञापन

ऐसे में कीडगंज पुलिस आरोपी को वारंट बी पर नैनी जेल लाकर राज उगलवाएगी। पुलिस का कहना है कि पहले शोएब को वारंट बी पर नैनी जेल लाया जाएगा। फिर उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना से संबंधित अन्य बातों क-ी जानकारी ली जाएगी। इसके लिए कागजी शुरू कर दी गई है। मंगलवार को कीडगंज थाने में मामले से संबंधित पत्रावलियां तैयार की जाती रहीं। पुलिस अफसरों का कहना है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता शूटर शोएब को वारंट बी पर लाकर पूछताछ करना है। इसके बाद फतेहगढ़ जेल में बंद दिलीप मिश्रा व सोनभद्र जेल में निरुद्ध अख्तर कटरा के भी वारंट बी के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोएब से मिलने आने वाला था हत्या मेें शामिल मकसूद
सूत्रों का कहना है कि डॉ. बंसल को मौत के घाट उतारने में शामिल दोनों शूटरों का तीसरा साथी मकसूद उर्फ जैद एसटीएफ के फंदे में आते-आते रह गया। दरअसल 15 दिन पहले ही जेल से छूटने के बाद वह लखनऊ में शोएब से मिलने आने वाला था। हालांकि शायद उसे खतरे का आभास हो गया और वह नहीं आया। वारदात में शामिल दूसरे शूटर यासिर की हत्या में गिरफ्तार कर उसे एसटीएफ ने जेल भेजा था। तब वह प्रतापगढ़ जेल में निरुद्ध किया गया। हालांकि यहां रहकर वह जेल से ही अपना गैंग ऑपरेट कर रहा था। जिसके बाद उसे सुल्तानपुर जेल में भेज दिया गया। वहां भी उसके कारनामों की शिकायत मिलने पर उसे नोएडा जेल स्थानांतरित किया गया। जहां से बीते 20 मार्च को वह जमानत पर रिहा हुआ। हालांकि इसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंचा। तब से वह गायब है। फिलहाल एसटीएफ की एक टीम उसकी तलाश मेें लगी हुई है।
शूटरों का संरक्षक भी घर छोड़कर फररा
उधर डॉक्टर बंसल के हत्यारोपी शूटरों को संरक्षण देने का आरोपी अबरार मुल्ला भी घर छोड़कर फरार हो गया है। एसटीएफ की एक टीम ने रात में ही उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह गायब मिला। परिजन भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। अफसरों का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।

शोएब को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई विवेचक करेंगे। हत्या में शामिल मकसूद उर्फ जैद व अबरार मुल्ला की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
नवेंदू सिंह, डिप्टी एसपी, एसटीएफ प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed