फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police will present the killers of Atiq and Ashraf in the court on Wednesday

Atiq-Ashraf Murder: हत्यारों की पेशी आज, कचहरी से कोर्ट तक चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा सुरक्षाबल

Wed, 19 Apr 2023 01:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 19 Apr 2023 01:47 AM IST
सार

सीजेएम ने पुलिस को आदेश दिया है कि आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बुधवार को पेश किया जाए।

विज्ञापन
Police will present the killers of Atiq and Ashraf in the court on Wednesday
Atiq Arshad Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक और अशरफ की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य की बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी होगी। मंगलवार को हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दिनेश कुमार गौतम की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों को तलब करने की मांग की है।

विज्ञापन

सीजेएम ने पुलिस को आदेश दिया है कि आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बुधवार को पेश किया जाए। कस्टडी में ही अतीक और अशरफ की हत्या के कारण देर शाम तक कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधिकारियों ने जायजा भी लिया। फिलहाल, तीनों आरोपी प्रतापगढ़ जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक के गुर्गों के खौफ के कारण चारों को नैनी जेल से सोमवार को ही प्रतापगढ़ भेजा गया था। अब वहां से कचहरी तक लाए जाने के दौरान पूरे रास्ते चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रखने की तैयारी है। पेशी के दौरान कचहरी छावनी में तब्दील रहेगी। उस वक्त जांच एजेंसियों के साथ-साथ आरएएफ और पीएसी के जवानों की तैनाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed