फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police was not informed at night, saw the dead body first thing in the morning, called the Tantrik twice

हत्याकांड : रात में नहीं दी पुलिस को सूचना, सुबह सबसे पहले देखा शव, दो बार तांत्रिक को किया था फोन

Wed, 07 Feb 2024 12:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 12:02 PM IST
सार

महिला की हत्या के मामले में पुलिस का शक परिजनों की तरफ ही बढ़ता जा रहा है। परिवार के लोगों के लगातार बदल रहे बयान से पुलिस का शक और भी गहरा होता जा रहा है। 

विज्ञापन
Police was not informed at night, saw the dead body first thing in the morning, called the Tantrik twice
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झूंसी के नीबी-भतकार गांव स्थित गंगा कछार में बिटोला निषाद (45) की नृशंस हत्या के मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि महिला के दोपहर से ही गायब होने के बावजूद परिजनों ने इसकी सूचना रात तक पुलिस को नहीं दी। अगले दिन शव भी उन्होंने ही सबसे पहले देखा। उनके बयानों में भी पेच है जिसे लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। यह बात सामने आई है कि वारदात वाले दिन महिला दोपहर में घर से सरपत काटने की बात कहकर निकली थी। परिजनों ने ही यह बात बताई थी कि इसके बाद से उसका पता नहीं चला। शाम सात बजे पति व बेटा घर चले आए लेकिन वह नहीं पहुंची।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इसके बाद भी परिजनों ने उस रात पुलिस को सूचना नहीं दी। सुबह शव भी सबसे पहले उन्होंने ही देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। उनके बयानों में भी पेच है। ऐसे में पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच में जुटी है। एसीपी विमल किशोर मिश्र ने बताया कि कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में दो बार तांत्रिक को किया था फोन

जांच के क्रम में यह बात भी सामने आई है कि मृतका के पति ने रात में दो बार इलाके के ही एक तांत्रिक को फोन किया था। फोन किए जाने की वजह पूछने पर वह कोई कारण नहीं बता पाया। उसकी यह गतिविधि संदिग्ध मानी जा रही है क्योंकि पहले तो वह अपने पास फोन होने की बात से ही इन्कार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed