फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police targeted the legs of miscreants...in one and a half year, 13 people were shot in the legs

Prayagraj Police : पुलिस का निशाना बदमाशों का पैर...डेढ़ साल में 13 के पैर में मारी गोली

Mon, 21 Oct 2024 05:16 PM IST
विनोद सिंह सत्येंद्र पटेल, संवाद न्यूज एजेंसी
सत्येंद्र पटेल, संवाद न्यूज एजेंसी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 05:16 PM IST
सार

जुलाई 2023 से अब तक के उक्त आंकड़े पर नजर डालें तो गंगापार में अपराधिक घटनाएं सबसे ज्यादा हुई हैं। इन सभी घटनाओं में हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म के बाद हत्या, लूट और चेन स्नैचिंग जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। एनकाउंटर के समय छह गंगापार, पांच यमुनापार और दो शहर के थाना क्षेत्रों में घटनाएं हुईं।

विज्ञापन
Police targeted the legs of miscreants...in one and a half year, 13 people were shot in the legs
पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरा। सांकेतिक चित्र - फोटो : संवाद

विस्तार

अपराधियों और पुलिस के बीच पिछले डेढ़ साल में कुल 10 बार मुठभेड़ हुई, जहां जवाबी फायरिंग में हर बार पुलिस का निशाना अपराधियों का पैर रहा। इस दाैरान कुल 13 अपराधियों के पैर में गोली लगी। इनमें से ज्यादातर मुठभेड़ देर रात में हुई है। खास बात यह है कि अपराधियों के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है। यही कारण है कि अपराधियों के परिजनों ने पुलिस के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सवाल भी खड़े किए।

विज्ञापन


जुलाई 2023 से अब तक के उक्त आंकड़े पर नजर डालें तो गंगापार में अपराधिक घटनाएं सबसे ज्यादा हुई हैं। इन सभी घटनाओं में हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म के बाद हत्या, लूट और चेन स्नैचिंग जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। एनकाउंटर के समय छह गंगापार, पांच यमुनापार और दो शहर के थाना क्षेत्रों में घटनाएं हुईं। इनमें से तीन मामलों में शामिल दो-दो अपराधियों जबकि सात मामलों में एक-एक अपराधियों का एनकाउंटर किया गया।
विज्ञापन


हालांकि मुठभेड़ में घायल 13 अपराधियों में केवल उमेश पाल हत्या कांड मामले में आराेपी नफीस बिरयानी की ही इलाज के दौरान मौत हुई। उधर, पोर्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई। जबकि, अन्य सभी को इलाज के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के विषय में कानून के जानकार बताते हैं कि ऐसे मामलों में आरोपी के ऊपर पुलिस पर गोली चलाने की धारा बढ़ जाती है। ऐसे में उसे जमानत मिलने में मुश्किल होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस 1.
22 नवंबर 2023 देर रात नवाबगंज के आनापुर चौकी क्षेत्र में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी नफीस बिरयानी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की तरफ से बताया गया कि 22 नवंबर रात करीब 10 बजे आनापुर चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में नफीस बिरयानी के पैर में गोली लगी, उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2. नैनी यूनाइटेड के सामने बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने वाले बीटेक छात्र लारेब हाशमी 24 नवंबर 2023 देर शाम को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एनकाउंटर के बाद पुलिस की ओर से बयान जारी कर बताया कि गया कि हमले में प्रयुक्त चापड़ की बरामदगी के लिए आरोपी को चांडी रोड कछार ले जा रहे थे। तभी अचानक हाथ छुड़ाकर उसने भागने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस कर्मियों पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

3. 26 अप्रैल 2024 काे सोरांव निवासी अपना दल नेता लालमणि पटेल की हत्या के आरोपी दो सगे भाई अजय पटेल और दिलीप पटेल को तीन मई को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में भी पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान कार सवार को रोका गया तो वह स्पीड बढ़ाकर भाग निकले। घेराबंदी कर उन्हें रोका गया तो वह कार से उतरकर उन पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी फायरिंग में दोनों भाइयों के पैर में गोली लगी जबकि एक अन्य को दौड़कर दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed