फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police starts investigation in SRN assault case, statements of all will be recorded

एसआरएन में मारपीट मामले में पुलिस ने शुरू की जांच, सभी के बयान दर्ज होंगे

Sun, 25 Apr 2021 01:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Apr 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police starts investigation in SRN assault case, statements of all will be recorded
prayagraj news : एसआरएन में डाक्टर और तीमारदारों के बीच हुई मारपीट में घायल को इलाज को ले जाती पुलिस। - फोटो : prayagraj
एसआरएन अस्पताल में डाक्टरों और इंस्पेक्टर के परिजनों में झड़प के मामले में पुुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में इंस्पेक्टर जुल्फिकार समेत तीन के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचक का कहना है कि इस मामले में सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उधर, इंस्पेक्टर के परिवार वालों ने कहा है कि उनकी भी रिपोर्ट दर्ज हो।
विज्ञापन


स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात प्रतापगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर जुल्फिकार के परिजनों और डॉक्टर व स्टाफ के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया था। घटना के बाद डाक्टरों ने काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसके बाद डीएम, डीआईजी और आईजी सभी मौके पर पहुंचे और किसी तरह डाक्टरों और स्टाफ को मनाया। इसके बाद इंस्पेक्टर को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सस्पेंड कर दिया गया था। इसके साथ ही आईजी ने अस्पताल में पीएसी की तैनाती के भी आदेश दिए थे।
विज्ञापन


देर रात सीएमएस की तहरीर पर इंस्पेक्टर जुल्फिकार समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई थी। शनिवार को मामला शांत था। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। विवेचक दयाराम ने बताया कि सभी पक्षों के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई होगी। उधर इंस्पेक्टर जुल्फिकार के परिजनों का कहना है कि उनके पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। इंस्पेक्टर के भाई को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के परिजनों ने दी तहरीर
इंस्पेक्टर जुल्फिकार की पत्नी ने शनिवार रात कोतवाली थाने में डॉक्टरों तथा कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed