{"_id":"63a4af6495fe34170c1585aa","slug":"police-started-identification-with-footage-arrest-may-be-done-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि में बवाल : पुलिस ने फुटेज से शुरू की पहचान, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि में बवाल : पुलिस ने फुटेज से शुरू की पहचान, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
Fri, 23 Dec 2022 12:56 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Dec 2022 12:56 AM IST
सार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए बवाल के मामले में सीसीटीवी फुटेज से कुछ लोगों की पहचान की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने छात्रों और सुरक्षा गार्डों दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए बवाल के मामले में सीसीटीवी फुटेज से कुछ लोगों की पहचान की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने छात्रों और सुरक्षा गार्डों दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय में 19 दिसंबर को पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। झगड़े की तमाम फुटेज सामने आई थी। कुछ लोगों ने मौके पर वीडियो बनाया था तो कई जगह सीसीटीवी भी लगे थे। पुलिस ने घटना वाले दिन फुटेज निकाल लिए थे।
विज्ञापन
दो दिन तक मोबाइल से बनाए गए फुटेज भी चेक किए गए। फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। तोड़फोड़, पथराव, आगजनी और मारपीट करने वालों में कई ऐसे चेहरे हैं जिनके नाम अभी तक नहीं पता चले हैं। पुलिस उनकी पहचान का प्रयास कर रही है। पहचान के लिए एलआईयू की टीम भी लगाई गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन से भी पुलिस मदद ले रही है। बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों ओर से दर्ज एफआईआर में विवेचना कर रही है। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना में कई नाम सामने आए, एफआईआर में जोड़े जाएंगे
विश्वविद्यालय में बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ करने वालों में कई नए लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने नए नामों की सूची तैयार कर ली है। जल्द ही इन नामों को एफआईआर में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन