फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police slapped during checking, BKU workers surrounded the police station

Prayagraj : चेकिंग के दौरान पुलिस ने जड़ा थप्पड़, भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

Thu, 06 Jun 2024 03:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jun 2024 03:11 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन युवा महासचिव शुभम तिवारी ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता आशीष और सनी निषाद बुधवार रात ट्रैक्टर लेकर करेंहदा से करेली जा रहे थे। देर रात बक्शी मोढ़ा पुल के पास पहुंचने पर सदी वर्दी में पांच से छह पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन
Police slapped during checking, BKU workers surrounded the police station
करेली थाने पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बख्शी मोढ़ा पुल के पास बुधवार रात उस दौरान हंगामा मच गया, जब चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों करेंहदा से करेली ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। मामला इस कदर बिगड़ा कि गुस्साए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने करेली थाने का घेराव कर दिया। देर रात तक थाने में हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन युवा महासचिव शुभम तिवारी ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता आशीष और सनी निषाद बुधवार रात ट्रैक्टर लेकर करेंहदा से करेली जा रहे थे। देर रात बक्शी मोढ़ा पुल के पास पहुंचने पर सदी वर्दी में पांच से छह पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और गाड़ी के कागजात दिखाने को लेकर दोनों को थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर पुलिस दोनों को करेली थाने उठा ले गई।
विज्ञापन


शुभम का आरोप है कि मामले की जानकारी मिलते ही जब वह थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उनके साथ भी हाथापाई कर अभद्र व्यवहार किया। पार्टी को भला बुरा कहा। वहीं, दूसरी तरफ हंगामा को बढ़ता देख सादी वर्दी वाले पुलिसकर्मी थाने से नौ दो ग्यारह हो गए। इस संबंध में करेली थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि ट्रैक्टर चला रहा चालक नाबालिग था। जिस कारण पुलिस कर्मियों ने दस्तावेजों के जांच के लिए ट्रैक्टर को रोका था। मामले की छानबीन की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed