{"_id":"6817c710177b02e92f01b452","slug":"police-sent-two-accused-to-jail-in-case-of-beating-to-death-naini-news-c-407-1-br11001-2101-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पीट पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पीट पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल
Mon, 05 May 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 05 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन। कोरांव के कालूपुर गांव में घर में लगी आग।
सुहास। शनिवार देर रात लगभग 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद जब अनंतजीत विश्वकर्मा का शव घर पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। अनंतजीत की मां सबिता अपने बेटे के शव से लिपट कर ने लगी। वहीं पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शुक्रवार की शाम को घर से सब्जी खरीदने गए पियरी गांव के अनंतजीत विश्वकर्मा को गांव के ही कुछ दबंगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। शनिवार सुबह अनंतजीत की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि नामजद आरोपी मनोज व श्याम बहादुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान मामले में जो भी आरोपी संलिप्त पाए जाएंगे उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने शव उठाने से किया इन्कार
रविवार सुबह मृतक के परिजनों ने शव उठाने से इन्कार कर दिया। परिजनों का आरोप था कि मामले में उपयुक्त धाराओं में केस दर्ज नहीं किया गया है। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा के काफी समझाने के बाद दोपहर बाद एक बजे के करीब शव का दाह संस्कार करने पर मान गए। इस प्रकार पुलिस की मौजूदगी में गांव में ही मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया।