फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police sent the accused of misconduct with a tribal teenager to jail

आदिवासी किशोरी के साथ दुराचार के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल 

Thu, 01 Jul 2021 01:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jul 2021 01:41 AM IST
सार

  • मंगलवार देर शाम शौच के लिए किशोरी के साथ हुई थी घटना, गांव में तनाव को लेकर तैनात है फोर्स 

विज्ञापन
Police sent the accused of misconduct with a tribal teenager to jail
दुष्कर्म

विस्तार

थाना क्षेत्र के पडोखरा गांव में मंगलवार देर शाम किशोरी के साथ खेत में दुराचार करने वाले दो आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी, पास्को एक्ट, 376 डी सहित अन्य धाराओ में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था। दो समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है जिसको लेकर फोर्स तैनात की गई है। 

विज्ञापन


बता दे कि गांव के एक 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी मंगलवार शाम को खेत में शौच के लिए गई थी। तभी दूसरे समुदाय के दो युवक वहां पहुंचे और उसके साथ जबरजस्ती करने का प्रयास किया। आरोपियों ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए थे और उसे जबरन बाइक में ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी उसे धमकी देते हुए वहां से भाग गए थे। दो समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण रात में ही एसपी यमुनापार, सीओ करछना व थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और बेहोशी की हालत में किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी करछना भर्ती कराया था।

विज्ञापन

Police sent the accused of misconduct with a tribal teenager to jail
दुष्कर्म
घटना को लेकर गांव में तनाव है जिसको लेकर फोर्स तैनात की गई है। परिजन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ 376 डी, पास्को सहित एससीएसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को करछना पुलिस ने आरोपी फरजान पुत्र फरीद और गुफरान पुत्र असलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तारी टीम मे प्रभारी राकेश सिह,कां राजकुमार,सचिन और कचन कुमारी रहे। पीड़िता को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं मामले को लेकर गांव मे पुलिस तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed