{"_id":"5dfbdb098ebc3e87b96e1eed","slug":"police-seated-the-victim-on-the-complaint-of-land-grab-allahabad-news-ald2634571133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जाने की शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित को बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन कब्जाने की शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित को बैठाया
विज्ञापन
Police seated the victim on the complaint of land grab
फिर जमीन कब्जाने की कोशिश, पुलिस ने पीड़ित को ही पीटा
पूर्व सांसद के करीबी समेत छह पर दर्ज है मुकदमा
धूमनगंज पुलिस का कारनामा, अफसरों से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के रसूलपुर मरियाडीह में एक बार फिर जमीन कब्जाने की कोशिश की गई। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस पीड़ित पक्ष के ही एक शख्स को थाने पर उठा ले आई और जमकर पीट दिया। बता दें कि इसी जमीन पर कब्जे के लिए फायरिंग व रंगदारी मांगने के आरोप में अतीक अहमद के करीबियों पर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। लेकिन 15 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
पोंगहट पुल निवासी अब्दुल रहीम(80) ने तीन नवंबर को अतीक के करीब आबिद प्रधान व प्रॉपर्टी डीलर जैद खालिद समेत छह लोगों पर हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में मुख्य समेत चार आरोपी अब भी फरार हैं। अब्दुल का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात नौ बजे के करीब फिर कई असलहाधारी जमीन पर पहुंचे और जबरन निर्माण कराने लगे। उनकी शिकायत पर पहले 100 नंबर और फिर धूमनगंज पुलिस पहुंची लेकिन तब तक असलहाधारी भाग चुके थे। आरोप है कि पुलिस भुक्तभोगी के ही एक रिश्तेदार को थाने उठा लाई और उसे जमकर पीट दिया। सीओ वृजनारायण सिंह का कहना है कि शिकायत उन तक भी पहुंची है। जांच की जा रही है।
तहरीर बदलवाने की हुई थी कोशिश
वैसे बता दें कि मामले में धूमनगंज पुलिस की भूमिका शुरू से सवालों में है। मय पिस्टल दो लोगों के पकड़े जाने के बावजूद भुक्तभोगी की तहरीर बदलवाने की कोशिश हुई थी। एक नाम हटवाकर दूसरी तहरीर भी ले ली थी। हालांकि जानकारी पर कप्तान ने फटकार लगाई तब मूल तहरीर पर केस लिखा गया था।