{"_id":"6a4f9a223d367f826f001b71","slug":"police-rushed-to-the-scene-after-receiving-a-report-of-a-severed-newborn-s-head-being-found-the-body-was-not-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : नवजात का कटा सिर मिलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, नहीं मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : नवजात का कटा सिर मिलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, नहीं मिला शव
Thu, 09 Jul 2026 06:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:24 PM IST
सार
कैंट एरिया के राजापुर स्थित पसियाना मोहल्ला रहमान तिराहा के पास बुधवार शाम नवजात बच्चे का कटा सिर कूड़े के ढेर में मिलने की चर्चा से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
कैंट एरिया के राजापुर स्थित पसियाना मोहल्ला रहमान तिराहा के पास बुधवार शाम नवजात बच्चे का कटा सिर कूड़े के ढेर में मिलने की चर्चा से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक आसपास के लोगों से पूछताछ करती रही लेकिन घटनास्थल से ऐसा कोई शव या मानव अंग नहीं मिला। अधिकांश लोगों ने केवल सूचना सुनने की बात कही, लेकिन किसी ने भी यह नहीं बताया कि नवजात कहां मिला था।
विज्ञापन
इस बीच 17 सेकंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें नवजात का कटा हुआ चेहरा जैसी आकृति दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि राजापुर में नवजात का कटा सिर मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी लेकिन घटनास्थल से इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन