Police Bharti : पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों से सत्याग्रह पर पूछा सवाल, 300 प्रश्नों के लिए दो घंटे जूझे
पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली और दूसरी पाली की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 300-300 प्रश्न पूछे गए थे। दो घंटे की इस परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग के सवाल पूछे गए थे। सोनभद्र से आए अभ्यर्थी सूरज ने बताया कि पिछली बार प्रश्न काफी आसान आया था।
विस्तार
पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों से सत्याग्रह पर पूछा गया था। पूछा गया कि भारत में महात्मा गांधी के नेतृत्व में पहला सफल उदाहरण क्या था। जवाब देने के लिए चार उत्तर बताए गए थे। इसके अलावा इस तरह के कई ऐसे सवाल थे, जिसका उत्तर देने में अभ्यर्थी जूझते रहे।
पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली और दूसरी पाली की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 300-300 प्रश्न पूछे गए थे। दो घंटे की इस परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग के सवाल पूछे गए थे। सोनभद्र से आए अभ्यर्थी सूरज ने बताया कि पिछली बार प्रश्न काफी आसान आया था, लेकिन इस बार ऐसे कई प्रश्न पूछे गए जो पूरी तरह से उलझा कर रख दिए। कई प्रश्न तो ऐसे थे, जिनका जवाब दे पाना काफी मुश्किल था। बताया कि इस प्रश्नों में पूछा गया था कि भारत में महात्मा गांधी के नेतृत्व में पहला सफल उदाहरण क्या था। इसी तरह से कई और प्रश्न आए थे। हालांकि कई ऐसे प्रश्न थे, जिनका जवाब देना काफी आसान था।
कुछ इस तरह प्रश्नों को पूछा
भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का उद्देश्य क्या है?
भारत छोड़ो अंदोलन किसके जवाब में किया गया?
भारत में महात्मा गांधी के नेतृत्व में सत्याग्रह का पहला सफल उदाहरण?
यूपी का कौन सा शहर हिंदी और संस्कृत भाषाओं में विशेषज्ञता वाले शैक्षणिक संस्थानों के लिए जाना जाता है?
भविष्य वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को आकार देने में एआई की क्या भूमिका है?