फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police Recruitment: High Court sought reply on the amendment of answer key of police constable recruitment

Police Bharti : हाईकोर्ट ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आंसर-की संशोधन पर मांगा जवाब, दो सप्ताह का दिया समय

Thu, 12 Dec 2024 06:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 06:52 PM IST
सार

याचिका के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने कांस्टेबल भर्ती के 60244 के पद विज्ञापित किए। लिखित परीक्षा सम्पन्न होने के बाद उत्तर कुंजी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर 11 से 19 सितंबर तक प्रदर्शित करते हुए अभ्यर्थियों से साक्ष्य आधारित आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।

विज्ञापन
Police Recruitment: High Court sought reply on the amendment of answer key of police constable recruitment
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की आंसर की में संशोधन की मांग करते हुए दाखिल याचिका पर पर राज्य सरकार व पुलिस भर्ती बोर्ड से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने दीपक राणा व अन्य की याचिका पर अधिवक्ता अनिरुद्ध पांडेय को सुनकर दिया है।

विज्ञापन

याचिका के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने कांस्टेबल भर्ती के 60244 के पद विज्ञापित किए। लिखित परीक्षा सम्पन्न होने के बाद उत्तर कुंजी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर 11 से 19 सितंबर तक प्रदर्शित करते हुए अभ्यर्थियों से साक्ष्य आधारित आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के अनुसार 25 प्रश्नों के त्रुटिपूर्ण होने के कारण प्रश्नों को निरस्त किया गया। 29 प्रश्नों के एक से अधिक विकल्प सही हैं। 16 प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में परिवर्तन किया गया। याचियों की दलील है कि आंसर की में अभी भी त्रुटियां हैं। इसमें सुधार की जरूरत है। न्यायालय ने सुनवाई के लिए तीन जनवरी की तारीख लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed