फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police Recruitment Board Examination: Half of the candidates left the examination, 35 thousand included

पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा : आधे अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 35 हजार हुए शामिल 

Sat, 19 Dec 2020 08:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Dec 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Board Examination: Half of the candidates left the examination, 35 thousand included
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से विभिन्न पदों के लिए सीधी भर्ती 2016 के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा में पहले दिन लगभग 50 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हुए। माना जा रहा है कि कोरोना व शीतलहरी को देखते हुए ही आधे ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अफसरों का कहना है कि दो पालियों में आयोजित पहले दिन की परीक्षा में 35 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जेल वार्डर, फायरमैन व आरक्षी घुड़सवार पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए शनिवार से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिले में परीक्षा के लिए कुल 63 केंद्र बनाए गए हैं। दो दिन की परीक्षा के लिए कुल 1.5 लाख अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई। हालांकि पहले दिन की परीक्षा में केवल 50 फीसदी अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए।
विज्ञापन


दो पालियों में हुई परीक्षा में करीब 75 हजार अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन लगभग 35 हजार अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। परीक्षा के नोडल एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों से उपस्थिति का आंकड़ा अभी नहीं मिल पाया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सही-सही संख्या बता पाना फिलहाल संभव नहीं है। लेकिन अधिकांश परीक्षा केंद्रों में जो उपस्थिति रही है, उसके हिसाब से माना जा रहा है कि उपस्थिति 50 फीसदी के आसपास रही। रविवार को शेष दो पालियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे की आईडी संग पकड़ा गया युवक

परीक्षा के दौरान औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र पर दूसरे की आईडी के साथ एक युवक पकड़ा गया। हालांकि उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले ही चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। फिलहाल उसे पुलिस को सौंप दिया गया। देर रात तक उससे पूछताछ जारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed