{"_id":"5e7ce0148ebc3e769f5e6c05","slug":"police-is-making-list-of-needless-wanderers-if-found-again-will-go-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवजह घूमने वालों की पुलिस बना रही सूची, दोबारा मिले तो जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह घूमने वालों की पुलिस बना रही सूची, दोबारा मिले तो जाएंगे जेल
Thu, 26 Mar 2020 10:32 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
बार-बार हिदायत के बावजूद लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले जरा सतर्क रहें। पुलिस ऐेस लोगों से सख्ती से निपटने की तैयारी में है। लॉकडाउन के उल्लंघन में जिन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है, पुलिस उन सभी की सूची बनवा रही है। अफसरों का कहना है कि दोबारा पकड़े जाने पर उन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
वैसे तो देश में 21 दिन का लॉकडाउन 24 मार्च से लागू हुआ लेकिन प्रदेश में एहतियातन यह व्यवस्था दो दिन पहले ही यानी 23 मार्च से लागू कर दी गई थी। हालांकि तमाम निर्देशों व अपील के बावजूद बहुत से लोग लॉकडाउन को लेकर गंभीर नहीं हुए। जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ सख्ती भी दिखानी शुरू की। इसके तहत धारा 144 व महामारी एक्ट के तहत मुकदमे भी दर्ज किए गए।
बात सिर्फ पहले तीन दिन की करें तो कुल 35 मुकदमे जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज किए गए। जिनमें सैकड़ों लोगों पर रिपोर्ट लिखी गई। इसके बावजूद बहुत से लोग अब भी इसे लेकर गंभीर नहीं हुए हैं। वह बेवजह सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा तो है ही, व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसे ही देखते हुए अब पुलिस ऐसे लोगों पर और सख्ती करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
जिसके तहत अब लॉकडाउन के उल्लंघन में आरोपी बनाए गए लोगों की सूची भी बनवाई जा रही है। अफसरों का कहना है कि लॉकडाउन में अगर यह लोग दोबारा बेवजह घूमते पाए गए तो इन्हें जेल भेजने की भी कार्रवाई की जा सकती है। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर संबंधित को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।