{"_id":"5ca3b179bdec2213ee5d4e24","slug":"police-got-illegal-pistol-and-rifal-in-fartuner-car-near-colonenl-ganj-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्च्यूनर में पकड़ा गया अवैध असलहा, कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉर्च्यूनर में पकड़ा गया अवैध असलहा, कारतूस
Wed, 03 Apr 2019 12:31 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : social media
कर्नलगंज में कचहरी रोड पर मंगलवारको उस समय हड़कंप मच गया जब वहां खड़ी फॉर्च्यूनर कार में अवैध असलहा व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ब्लैक फिल्म लगी होने के कारण गाड़ी का भी चालान कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब हुई। कर्नलगंज पुलिस को सूचना मिली कि कचहरी के पास खड़ी फॉर्च्यूनर कार में संदिग्ध असलहे के साथ बैठे हैं। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तो गाड़ी के भीतर तीन लोग मिले। इनमें से दो लोगों के पास से पिस्टल व 38 अदद कारतूस व एक व्यक्ति के पास से राइफल मिली।
विज्ञापन
वह गाड़ी का कागजात नहीं दिखा सके। इस पर उन्हें गाड़ी के साथ ही थाने लाया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी यह नहंीं बता सके कि पिस्टल व कारतूस उनके पास कहां से आया। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम आमिर अली निवासी मेहंदौरी व नासिर निवासी कोखराज बताया। उधर राइफल के साथ मिले युवक ने अपना नाम इंतिखाब बताया। पुलिस का कहना है कि इंतिखाब मरियाडीह के अल्कमा-सुरजीत हत्याकांड में आरोपी है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी पर कोर्ट से स्टे है। ऐसे में उसे छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि पिस्टल व कारतूस संग पकड़े गए युवकों को गिरफ्तार कर गाड़ी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन