फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police got big success, 20 thousand prize Criminal arrested

पुलिस को लगी बड़ी सफलता, 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2019 12:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police got big success, 20 thousand prize Criminal arrested
crime - फोटो : अमर उजाला

करेली पुलिस ने शुक्रवार को गौसनगर से 20 हजार के एक इनामी गो वंश के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। दिसंबर में पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला था। इसके बाद उस पर इनाम घोषित किया गया था। करेली एसओ विनोद कुमार के मुताबिक सिरोही कोखराज का रहने वाला तौसीफ मुंबई में एसी रिपेयरिंग का काम करता था।

विज्ञापन


1999 में माहिम में हत्या के एक मामले में वह जेल गया था। वहां से जमानत मिलने के बाद वह गांव आ गया था। इसके बाद वह लोगों से रंगदारी मांगने लगा। धीरे धीरे वह गो वंश तस्करी में लिप्त हो गया। क्षेत्र से जानवरों को इकट्ठा कर वह बिहार और बंगाल भेजने लगा था। उसने काफी पैसा भी बनाया। 2013 में पुलिस मुठभेड़ में वह पकड़ा गया था।
विज्ञापन


28 दिसंबर 2018 को वह जानवर लादकर कहीं जा रहा था, कोखराज पुलिस ने गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया तो पहले उसने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग कर भाग निकला। इसके बाद उस पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गौसनगर के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed