{"_id":"5caa4c3dbdec22142773c1d5","slug":"police-got-big-succes-to-find-motorcycles-thieves-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्थे चढ़ा वाहन चोरों का अंतर्राज्यीय गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्थे चढ़ा वाहन चोरों का अंतर्राज्यीय गिरोह
Mon, 08 Apr 2019 12:45 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राज्यीय वाहन चोरों के एक गिरोह का सोरांव पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच सदस्यों के साथ पुलिस ने उनके पास से एक दर्जन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक इन वाहनों को उड़ाने के बाद नंबरों में हेरफेर करके उसे दूसरे जनपदों में ले जाकर बेच देते थे। एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि अमन बाबू, शमसुल, मनी कुमार (सभी निवासी गोविंदपुर थाना शिवकुटी), संदीप कुमार निवासी कुडसर थाना थरवई, मिंटू सिंह निवासी म्योराबाद थाना कैंट ने मिलकर एक गिरोह बनाया था।
विज्ञापन
यह लोग मिलकर शहरी इलाकों एवं दूसरे जगहों से बाइकें गायब करते थे और बाद में उसमें मामूली फेरबदल करके बाहर ले जाकर बेच देते थे। फाफामऊ चौकी प्रभारी शेर सिंह, जसवंत की अगुवाई में गठित पुलिस बल ने बदमाशों की निशानदेही पर फाफामऊ गेस्ट हाउस के पास से एक दर्जन बाइकें बरामद कीं। इनमें कई मंहगी बाइकें भी इसमें शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक अमन, मनी कुमार, संदीप गाड़ियां उड़ाने में माहिर हैं। यह लोग बाइक चोरी करते थे, जबकि गिरोह के दूसरे सदस्य उसको ठिकाने लगाने में मदद करते थे। पुलिस ने पांचों बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन