{"_id":"6124e343b09ca221a12cd83e","slug":"police-get-clues-in-supreme-court-judge-justice-ashok-bhushan-house-bombing-case-miscreants-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के घर बमबाजी के मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, बदमाश चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के घर बमबाजी के मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, बदमाश चिन्हित
Tue, 24 Aug 2021 05:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 24 Aug 2021 05:47 PM IST
सार
न्यायमूर्ति अशोक भूषण सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज हैं। वह परिवार समेत कैंट क्षेत्र के अशोक नगर में रहते हैं। उनका पैतृक मकान कर्नलगंज के हाशिमपुर मोहल्ले में है। जहां उनके भाई और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण परिवार समेत रहते हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज अशोक भूषण का पैतृक मकान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस अशोक भूषण के घर बमबाजी के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उन्हें पकड़ पाने में सफलता नहीं मिली है। सूत्रों का यह भी कहना है कि बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है लेकिन इस बारे में अभी अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज अशोक भूषण के पैतृक मकान कर्नलगंज के हाशिमपुर पर सोमवार की रात बमबाजी की गई थी। एक के बाद एक दो बम फोड़ने के बाद बदमाश भाग निकले थे। जज के घर पर बमबाजी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी थी। अभी तक पुलिस इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
जज के मकान पर बमबाजी की खबर से शहर में सनसनी फैल गई थी। कई थानों की फोर्स लेकर डीआईजी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए थे। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। अफसरों का कहना है कि बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति अशोक भूषण सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज हैं। वह परिवार समेत कैंट क्षेत्र के अशोक नगर में रहते हैं। उनका पैतृक मकान कर्नलगंज के हाशिमपुर मोहल्ले में है। जहां उनके भाई और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण परिवार समेत रहते हैं।
मौके पर जांच पड़ताल की गई। फोरेंसिक टीम की जांच में छर्रा या अन्य विस्फोटक पदार्थ के अवशेष नहीं मिले हैं। स्थानीय पुलिस के साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है।
-केपी सिंह, आईजी रेंज प्रयागराज