फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police digested the robbery of 73 thousand, the case on the orders of the court

73 हजार की लूट की वारदात पचा गई पुलिस, कोर्ट के आदेश पर केस 

Sat, 17 Jul 2021 08:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Jul 2021 08:31 PM IST
सार

  • 73 हजार की लूट की वारदात पचा गई पुलिस, कोर्ट के आदेश पर केस
  • बेटी की शादी के लिए गहने बनवाने जाते वक्त लूट ली थी डेढ़ किलो चांदी

विज्ञापन
Police digested the robbery of 73 thousand, the case on the orders of the court
कोर्ट

विस्तार

कैंट पुलिस 73 हजार की लूट का मामला पचा गई। पीड़ित शिकायत लेकर धूमनगंज व कैंट थाने के चक्कर काटता रहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर आखिरकार कैंट पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


धूमनगंज निवासी रामजी यादव ने तहरीर देकर बताया कि जनवरी 2020 मेें बेटी की शादी के लिए उसने 73 हजार की चांदी की सिल्ली खरीदी। नवंबर में शादी थी ऐसे में सितंबर में वह चांदी लेकर चौक स्थित सराफा की दुकान जा रहा था। आरोप है कि चौफटका ओवरब्रिज पर हर्ष, अर्जुन, अनिल व दो अन्य ने चांदी की सिल्ली व एक हजार नगद छीन लिया।
विज्ञापन


साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित का आरोप है कि वह शिकायत लेकर धूमनगंज थाने गया तो उसे कैंट थाने जाने को कहा गया। उधर कैंट पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने 156(3)के तहत कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि तीन नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्यकर कर्मचारी के खाते से 16 हजार उड़ाए
वाणिज्यकर कर्मचारी अंकित श्रीवास्तव के खाते से 16 हजार रुपये उड़ा दिए गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह घर पर ही थे जब उनके मोबाइल पर दो बार में 10 हजार व छह हजार रुपये खाते से निकाले जाने का मैसेज आया। जबकि उन्होंने न किसी को डेबिट कार्ड दिया और न ही किसी से कोई ओटीपी शेयर किया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed