{"_id":"5ea33c5c8ebc3e908e02624c","slug":"police-collecting-documentary-evidence-against-the-deposits-train-tickets-have-not-been-found-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमातियों के खिलाफ दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र करने में जुटी पुलिस, अब तक नहीं मिल पाया है ट्रेन टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों के खिलाफ दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र करने में जुटी पुलिस, अब तक नहीं मिल पाया है ट्रेन टिकट
Sat, 25 Apr 2020 12:52 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Arrested Allahabad University Prof. Mohammed Shahid
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉरेनर्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए जमातियों के खिलाफ पुलिस दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। पुलिस को अब तक जमातियों के ट्रेन टिकट नहीं मिल सके हैं और वह इसका पता लगाने में जुटी है। हालांकि, प्रोफेसर का दिल्ली जाने व वहां से लौटने संबंधित आरक्षित टिकट शाहगंज पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
थाईलैंड के नौ और इंडोनेशिया के सात नागरिकों समेत 20 जमातियों व इविवि प्रोफेसर को जेल भेजने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट लगाने की तैयारी में है। इसके लिए दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र करने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों की मानें तो करेली व शाहगंज पुलिस जमातियों के दिल्ली से शहर तक आने से संबंधित ट्रेन टिकट का पता लगाने में जुटी हुई है।
अब तक पुलिस को यह मिल नहीं सका है। चार्जशीट दाखिल करने से पहले पुलिस को तमाम दस्तावेजी साक्ष्यों को भी लगाना होगा जिसमें से एक यह भी है। चूंकि संक्रमण के खतरे के चलते हेरा मस्जिद व अब्दुल्ला मस्जिद मुसाफिरखाने की ठीक ढंग से तलाशी नहीं ली जा सकी है, पुलिस का कहना है कि आरोपों की पुष्टि के लिए कुछ ऐसे ही दस्तावेजी साक्ष्यों को एकत्रित करना जरूरी है।
विज्ञापन
हालांकि शाहगंज पुलिस ने इविवि प्रोफेसर मो. राशिद के टिकट को कब्जे में ले लिया है। जिससे पता चला है कि दिल्ली जाने व वहां से लौटने का सफर उन्होंने अकेले ही तय किया। पुलिस का यह भी कहना है कि प्रोफेसर का पासपोर्ट जब्त करने की फिलहाल जरूरत नहीं है। जरूरत पड़ी तो उनकी विदेश यात्रा के विवरण जानने के लिए उसका निरीक्षण किया जा सकता है।