फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police busy in search, sex racket kingpin reached court, requested to cancel FIR

Prayagraj : तलाश में जुटी रही पुलिस, सेक्स रैकेट सरगना पहुंचा काेर्ट, एफआईआर रद्द करने की लगाई गुहार

Sat, 21 Sep 2024 03:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 03:17 PM IST
सार

वाराणसी निवासी समीर खान उर्फ अबू सूफियान की ओर से 12 सितंबर को यह याचिका कोर्ट में दाखिल की गई है। 18 सितंबर को तारीख थी लेकिन इस दिन सुनवाई नहीं हो सकी। याचिका में अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए उसने एफआईआर रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन
Police busy in search, sex racket kingpin reached court, requested to cancel FIR
सेक्स रैकेट का सरगना समीर खां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालन करने के आरोपी सरगना ने कोर्ट में गुहार लगाई है। उसने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर काे रद्द करने की मांग काे लेकर याचिका दाखिल की है। पुलिस 21 दिन से उसकी तलाश में जुटी हुई और इसमें एसओजी भी लगाई गई है।

विज्ञापन


वाराणसी निवासी समीर खान उर्फ अबू सूफियान की ओर से 12 सितंबर को यह याचिका कोर्ट में दाखिल की गई है। 18 सितंबर को तारीख थी लेकिन इस दिन सुनवाई नहीं हो सकी। याचिका में अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए उसने एफआईआर रद्द करने की मांग की है। वहीं, पुलिस की अब तक कि तफ्तीश में समीर को ही इस गिरोह का सरगना बताया गया है। इसका आधार गिरोह के अब तक जेल भेजे जा चुके सदस्यों के बयान को बनाया गया है। हाल ही में जेल भेजे गए एक अन्य स्पा सेंटर संचालक गौरव कालिया ने भी पुलिस को अहम जानकारियां दी हैं।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस समीर की तलाश में जुटी है। आरोप है कि उसके स्पा सेंटर में अतीक अहमद गिरोह से जुड़े कुछ लोगों का भी उठना बैठना था। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर अतीक अहमद की हत्या की घटना को लेकर सरकारी तंत्र पर सवाल उठाने से संबंधित कई वीडियो भी पोस्ट किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस संबंध में खबरें प्रकाशित होने के बाद इस अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग भी बदल दी गई। समीर की तलाश में एसओजी की दो टीमों को लगाया गया है। इसके अलावा इस रैकेट में शामिल गोरखपुर निवासी भानु की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed