{"_id":"681917ff977fb853fe08ea20","slug":"police-banned-public-prayers-at-jesus-ashram-naini-news-c-407-1-sald1007-2127-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: यीशु आश्रम में सार्वजनिक प्रार्थना पर पुलिस ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: यीशु आश्रम में सार्वजनिक प्रार्थना पर पुलिस ने लगाई रोक
Tue, 06 May 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 06 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। यीशु आश्रम पचदेवरा में रविवार को धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सार्वजनिक प्रार्थना पर रोक लगा दी। आश्रम संचालक ने स्थानीय पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया है।
दिसंबर 2023 में एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्रम में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 11 दिसंबर 2023 को आश्रम के आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। रविवार को किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके बताया कि आश्रम में फिर से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना फर्जी निकली। लेकिन, आश्रम में अनुयायियों की संख्या काफी रही। आश्रम में भीड़ को देखकर पुलिस ने बगैर सक्षम अधिकारी के आदेश के सामूहिक प्रार्थना पर रोक लगा दी। जबकि, संचालक ने पुलिस को बताया कि आश्रम में प्रार्थना करने का आदेश उन्हें अदालत से मिला है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस के मुताबिक आदेश में घर में प्रार्थना करने का उल्लेख किया गया है।
-सामूहिक प्रार्थना में काफी भीड़ इकट्ठा होती है। सुरक्षा की दृष्टि से भीड़ इकट्ठा करना अनुचित है। सक्षम अधिकारी के आदेश का अनुपालन किया जाएगा।-राघवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर- नवाबगंज