फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police arrested the spies who tried to burn the effigy of CM Yogi

सीएम योगी का पुतला फूंकने का प्रयास करने वाले सपाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Jun 2021 08:42 PM IST
सार

  • सुभाष चौराहा और लक्ष्मी टाकीज चौराहे के पास सपाइयों की पुलिस से हुई झड़प, शाम को हुई रिहाई

विज्ञापन
Police arrested the spies who tried to burn the effigy of CM Yogi
prayagraj news : सीएम योगी का पुतला फूंक रहे सपाइयों को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

विस्तार

पंचायत चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में सुभाष चौराहा और लक्ष्मी टाकीज चौराहा कटरा के पास इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सीएम योगी का पुतला भी फूंका गया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से झड़प भी हुई। पुतला दहन करते सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। हालांकि शाम तक सपाइयों को पुलिस ने छोड़ दिया। 

विज्ञापन

Police arrested the spies who tried to burn the effigy of CM Yogi
prayagraj news : सीएम योगी का पुतला फूंक रहे सपाइयों को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

सपाइयों का कहना था कि प्रदेश भर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर धांधली की जा रही है। गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के साथ हुई मारपीट इसका जीता जागता उदाहरण है। सपाइयों ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों को भी डराया और धमकाया जा रहा है। इन्हीं सब के विरोध में संदीप यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष चौराहा पहुंचे। सुभाष चौराहे पर मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। हाथ में प्रदेश सरकार मुर्दाबाद लिखी तख्तियां लेकर आए सपाइयों से पुलिस से झड़प भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police arrested the spies who tried to burn the effigy of CM Yogi
prayagraj news : सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करते सपाई। - फोटो : prayagraj
पुलिस ने पुतला छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन संदीप यादव का दावा है कि वहां पुतला जला दिया गया। पुलिस द्वारा वहां बल प्रयोग कर सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद संदीप ने कहा कि अगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान गिरफ्तार होने वालो में शंकर रावत ,अरुण यादव ,जय सिंह, शिबू यादव, सौरभ यादव, संदीप बगिया, विकास बालाजी, मोहित यादव, सुमित यादव, शुभम यादव, प्रिंस सिंह बागी आदि रहे।

वहीं दूसरी ओर इविवि छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष व सपा नेता अदील हमजा साहिल के नेतृत्व में सपाइयों ने छात्रसंघ भवन से लक्ष्मी टाकीज चौराहे तक जुलूस निकाला। यहां पुतला फूंकने के बाद सपाई धरने पर बैठ गए। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने हमजा समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शाम को निजी मुचलके पर उन्हें  छोड़ दिया गया। अदील ने कहा की जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रशासन का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इस दौरान  राहुल पटेल, मुबशीर, हरेंद्र, उपेन्द्र भारतीय, मसूद, रवि, प्रकाश, सुधीर, आनंद, राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed