फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police arrested the son of former MLA Saeed Ahmed, NBW was issued from the court

Prayagraj: सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद का बेटा गिरफ्तार, युवती ने दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन का दर्ज था केस

Thu, 29 Sep 2022 08:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 08:22 PM IST
सार

युवती का आरोप था उसने उसका मोबाइल तोड़कर अपने पास रख लिया। सोने की जंजीर भी छीन ली। घटना के समय कवि के साथ उसका एक दोस्त भी था। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस कवि अहमद की खोजबीन कर रही थी।

विज्ञापन
Police arrested the son of former MLA Saeed Ahmed, NBW was issued from the court
Prayagraj News : कवि अहमद, पूर्व विधायक सईद अहमद का पुत्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस पुलिस ने बृहस्पतिवार को सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद के बेटे कवि अहमद को गिरफ्तार कर लिया। तकरीबन एक साल पहले एक युवती ने कवि के खिलाफ दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। कैंट क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने 12 सितंबर 2021 को कवि अहमद के खिलाफ सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया था। युवती के मुताबिक कवि से उसकी दोस्ती थी। कवि ने लखनऊ में ब्यूटी पार्लर खोला, जिसे युवती ही देखती थी। इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन



इतना ही नहीं, जबरन धर्म परिवर्तन भी कराया था। इसके बाद कुछ मुद्दों पर उनमें आपस में अनबन हो गई। 12 सितंबर को युवती सिविल लाइंस में पीवीआर जा रही थी। उसी समय कवि अहमद पहुंचा उसे गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर सड़क पर ही सबके सामने युवती की पिटाई की। 
विज्ञापन



युवती का आरोप था उसने उसका मोबाइल तोड़कर अपने पास रख लिया। सोने की जंजीर भी छीन ली। घटना के समय कवि के साथ उसका एक दोस्त भी था। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस कवि अहमद की खोजबीन कर रही थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को कवि अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व विधायक भी जा चुके हैं जेल 
फूलपुर से सपा विधायक रहे सईद अहमद 2017 में जेल जा चुके हैं। उनके खिलाफ सिविल लाइंस धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। रिपोर्ट लिखाई गई थी कि सईद ने जमीन के एक सौदे में 95 लाख एडवांस ले लिए। इसके बाद वह रकम हड़प गए। इसी मामले में सईद की गिरफ्तारी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed