फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police arrested the relative of mafia Dilip Mishra who arrived with Pistol to stop the action of PDA

पिस्टल लेकर पीडीए की कार्रवाई रोकने पहुंचे माफिया दिलीप मिश्रा के रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ा 

Mon, 23 Nov 2020 08:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Nov 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the relative of mafia Dilip Mishra who arrived with Pistol to stop the action of PDA
prayagraj news : पिस्टल लेकर पीडीए की कार्रवाई रोकने पहुंचे माफिया दिलीप मिश्रा के रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : prayagraj

सरस्वती हाईटेक सिटी, के सामने, औद्योगिक क्षेत्र में मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख का मकान जिस समय गिराया जा रहा था, उसी समय वहां पर उनका दूर का रिश्तेदार नवनील मिश्रा लाईसेंसी पिस्टल लेकर वहां पहुंच गया और कार्रवाई पर ऐतराज जताते हुए मकान के अंदर जाने लगा। यह देख पुलिस वाले भौचक रह गए। आनन-फानन में उसे पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कमर में लगी लाईसेंसी पिस्टल और मैग्जीन में चार कारतूस मिली।

विज्ञापन

Police arrested the relative of mafia Dilip Mishra who arrived with Pistol to stop the action of PDA
prayagraj news : पिस्टल लेकर पीडीए की कार्रवाई रोकने पहुंचे माफिया दिलीप मिश्रा के रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : prayagraj

जांच में पता चला कि पिछले वर्ष होली के दरम्यान नवनील मिश्रा के बड़े भाई नवनीत मिश्रा निवासी मियां का पूरा, औद्योगिक क्षेत्र की गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी दौरान नवनील मिश्रा को सुरक्षा के तहत पिस्टल का लाईसेंस मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police arrested the relative of mafia Dilip Mishra who arrived with Pistol to stop the action of PDA
prayagraj news : पिस्टल लेकर पीडीए की कार्रवाई रोकने पहुंचे माफिया दिलीप मिश्रा के रिश्तेदार को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : prayagraj
इंस्पेक्टर औद्योगिक क्षेत्र चंद्रभान सिंह ने बताया कि उसके भाई का संडवा में भांग का सरकारी ठेका था। यहीं से जाते समय उसकी पिछले साल हत्या हो गई थी। उसी दौरान इसे असलहा मिला था। यह दिलीप मिश्रा का दूर का रिश्तेदार है। अभी उसे हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed