{"_id":"610c2f128ebc3ec1f3743c87","slug":"police-arrested-the-accused-of-scam-of-lakhs-in-chit-fund-company-allahabad-news-ald312684330","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड कंपनी में लाखों का घोटाला करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिटफंड कंपनी में लाखों का घोटाला करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Fri, 06 Aug 2021 12:08 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:08 AM IST
सार
वाराणसी के चिटफंड कंपनी में लाखों रुपए का घोटाला करके फरार आरोपी को वाराणसी पुलिस ने भूपियामऊ चौकी प्रभारी की मदद से धर दबोचा। घोटाला करने के आरोपी को पुलिस अपने साथ वाराणसी ले गई।
विज्ञापन
scam
विस्तार
वाराणसी के चिटफंड कंपनी में लाखों रुपए का घोटाला करके फरार आरोपी को वाराणसी पुलिस ने भूपियामऊ चौकी प्रभारी की मदद से धर दबोचा। घोटाला करने के आरोपी को पुलिस अपने साथ वाराणसी ले गई। इस कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मचा रहा।
वाराणसी जनपद के लहरतारा बहुलिया मैं माइक्रो फाइनेंस चिटफंड कंपनी है जो महिलाओं को समूह के माध्यम से ऋण देती है। कंपनी के प्रबंधक विनीत सिंह का आरोप है कि कंपनी में काम करने वाले वीर इंद्रेश सिंह निवासी राजगढ़ कोतवाली नगर ने फर्जी अभिलेखों वह गलत लोगों की आईडी का प्रयोग करते हुए करीब 1200000 रुपये का गबन कर लिया।
भुगतान का मिलान करने के बाद मामले का खुलासा हुआ। कंपनी के प्रबंधक की तहरीर पर वीर इंद्रेश सिंह समय दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार को वाराणसी की पुलिस के साथ भूपियामऊ चौकी प्रभारी राजगढ़ में दबिश देकर आरोपी वीर इंद्रेश सिंह को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ वाराणसी ले गई।