{"_id":"5e39c70d8ebc3ee5eb14c38b","slug":"police-arrested-serial-rapist-in-kareli-allahabad-news-ald2675747198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कों पर घूम रहा था सीरियल रेपिस्ट, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कों पर घूम रहा था सीरियल रेपिस्ट, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
Police arrested serial rapist in Kareli
- फोटो : CITY DESK
मासूम से अश्लील हरकत करते पकड़ा गया था, पूछताछ में खुलासा
करेली व अटाला में भी दो मासूमों को बनाया था शिकार
प्रयागराज। करेली में एक दिन पहले मासूम से अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार सलमान सीरियल रेपिस्ट निकला। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इससे पहले भी वह दो करेली व अटाला में दो मासूमों को शिकार बना चुका है। पुलिस ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है।
करेली में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। सोमवार देापहर घर के बाहर खेलते वक्त उसे एक व्यक्ति बहलाफुसलाकर कछार की ओर ले गया और अश्लील हरकत की। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया। जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जिस पर बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी पर एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी करेली थाने पहुंच गए और आरोपी से गहनता से पूछताछ शुरू की। इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वह इससे पहले भी दो मासूमों से दुष्कर्म कर चुका है। 2018 में करेली के मुस्तफा कॉम्पलेक्स के पास रात में सड़क किनारे परिवार संग सो रही तीन साल की बच्ची को उठाकर वह कब्रिस्तान में ले गया और दुष्कर्म के बाद उसे वहीं छोड़कर चला गया। दो-तीन महीने बाद इसी तरह रात में लाल कॉलोनी से मासूम को उठाकर अटाला में इस्लामिया स्कूल की बिल्डिंग के पास ले गया और दुष्कर्म करने के बाद भाग निकला।
कब्रिस्तान में दरिंदगी का शिकार बनी बच्ची के परिजनों को बुलाकर पूछा गया तो उन्होंने भी बताया कि आरोपी सलमान उनकी कॉलोनी में भीख मांगते अक्सर दिखाई पड़ता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
...इसलिए बनाता था मासूमों को शिकार
प्रयागराज। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी सलमान ने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पिछले 10 सालों से करेली में झोपड़पट्टी नया रसूलपुर में रह रहा है। वह पहले बैट्री रिक्शा चलाता था लेकिन पिछले तीन-चार सालों से एक अंधे व्यक्ति को साथ लेकर भीख मांगकर गुजर-बसर कर रहा था। भीख मांगने के दौरान ही छोटी बच्चियों के दिखाई पड़ने पर वह उसे बहलाफुसलाकर अपने साथ सुनसान में ले जाता और दुष्कर्म करने के बाद भाग निकलता था। घटना के बाद वह बाल-डाढ़ी बढ़ाकर या इन्हें कटवाकर हुलिया भी बदलता रहता था, ताकि कोई उस पर शक न कर सके।