{"_id":"624ef93164674a1b251ad0f7","slug":"police-arrested-a-fake-police-officer-carrying-a-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बम लेकर घूम रहे फर्जी दरोगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बम लेकर घूम रहे फर्जी दरोगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 07 Apr 2022 08:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Apr 2022 08:16 PM IST
सार
पकड़ा गया आरोपी जीशान जाकिर है जो चकिया का रहने वाला है। पिछले साल वह घूरपुर क्षेत्र में फर्जी दरोगा बनकर ट्रकों से वसूली करते गिरफ्तार किया गया था। राजरूपपुर में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
धूमनगंज पुलिस ने बम लेकर घूम रहे फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा था तभी उसे पकड़ लिया गया। बृहस्पतिवार को कोर्ट की अनुमति से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी जीशान जाकिर है जो चकिया का रहने वाला है। पिछले साल वह घूरपुर क्षेत्र में फर्जी दरोगा बनकर ट्रकों से वसूली करते गिरफ्तार किया गया था। राजरूपपुर में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज है। यह मामला उस पर एक फर्नीचर व्यवसायी ने दर्ज कराया था।
विज्ञापन
आरोप लगाया था कि उसने उसके घर पर चढ़कर फायरिंग की और रंगदारी मांगी। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी तभी आरोपी को रोका गया और तलाशी में उसके पास से कुल 14 बम बरामद हुए। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ कुल सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन