फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police arrest 9 members of cricket betting syndicate in Prayagraj

प्रयागराज: आईपीएल में सट्टेबाजी का भंडाफोड़, चार लाख बरामद

Wed, 10 Apr 2019 06:27 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Apr 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
Police arrest 9 members of cricket betting syndicate in Prayagraj
शहर में दर्जनों जगह पर करा रहे थे सट्टेबाजी - फोटो : ANI

आईपीएल मैचों में आनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच और अतरसुइया पुलिस ने मीरापुर इलाके में दबिश देकर नौ सटोरियों को पैसों के लेनदेन के वक्त गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तकरीबन चार लाख रुपये, 20 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। गिरोह शहर में कई स्थानों पर स्थानीय सटोरियों से सट्टेबाजी करा रहा था। इस मामले में कुछ सफेदपोशों के भी नाम सामने आए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


आईपीएल शुरू होने के बाद मोबाइल एप से करोड़ों की सट्टेबाजी चल रही थी। ‘अमर उजाला’ ने कुछ दिन पहले ही इसका खुलासा किया था। क्राइम ब्रांच की टीम को मीरापुर में सटोरियों के एक गिरोह के बारे में पता चला था। मंगलवार को उस वक्त दबिश दी गई जब, पैसों का लेन देन होता है। पुलिस ने मीरापुर के एक प्लाट से पुराना कटरा के अंकित जायसवाल, नितिन साहू, मोनू साहू, विवेक साहू, मीरापुर सब्जी मंडी के नवनीत राय, कटघर का सिंटू केसरवानी, मुट्ठीगंज के सचिन अग्रहरि, ऊंचामंडी के कौशल सोनी और मुट्ठीगंज के अयूर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उनके पास से तीन लाख 86 हजार, 20 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और दो बाइकें बरामद की गईं। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि गिरोह आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी कराता है। इस बार आनलाइन गेम कराया जा रहा था। गिरोह में छोटे स्तर पर भी कई सटोरिये जुड़े हैं। इस गिरोह ने बुकी से मुख्य लाइन ली हुई है। मुख्य लाइन से दूसरे सटोरियों को लाइन देकर मैच पर दांव लगाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह के सभी लोगों के मोबाइल को मुख्य लाइन से जोड़ा जाता था। लैपटॉप और टीवी से लगातार मैच का जायजा लेकर लोगों से करोड़ों के दांव लगवाए जाते थे। दबिश में ट्रेनी आईपीएस एएसपी अमित कुमार आनंद भी गए थे। पूछताछ के दौरान कुछ सफेदपोशों के भी नाम सामने आए हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी इकट्ठी कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम मे क्राइम ब्रांच प्रभारी धर्मेंद्र यादव, स्वाट टीम प्रभारी वृंदावन राय, दरोगा विजय विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर अतरसुइया जयचंद्र शर्मा आदि शामिल थे। 


दिल्ली और पुणे के बुकी से जुड़े हैं गिरोह के तार 
प्रयागराज। क्राइम ब्रांच प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि गिरोह के तार दिल्ली और पुणे के बुकी से जुड़े हैं। पकड़े गए सटोरियों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी की गई। किसी का आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला लेकिन, वे आईपीएल में सट्टेबाजी सालों से कर रहे हैं। उनके मोबाइल नंबरों से कई जानकारियां मिली हैं जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed