प्रयागराज : जमीन का कब्जा दिलाने गई पुलिस टीम पर हमला जमकर बवाल, पथराव में पांच पुलिसकर्मियों समेत नौ जख्मी
चक अब्दुल्ला गांव में राघव प्रसाद यादव व पड़ोस के ही सूबेदार भारतीय के बीच लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। राजस्व अधिकारियों की ओर से पैमाइश किए जाने के बाद इसे राघव प्रसाद की ही जमीन बताया गया। साथ ही यह भी कहा कि मकान का निर्माण सही जगह पर हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंडिया के चक अब्दुल्ला गांव में शनिवार को जमीन पर कब्जा दिलाने गई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। वाहनों में तोड़फोड़ के साथ ही पथराव किया गया। इसमें पांच पुलिसककर्मियों समेत नौ लोग जख्मी हो गए। मौके से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चक अब्दुल्ला गांव में राघव प्रसाद यादव व पड़ोस के ही सूबेदार भारतीय के बीच लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। राजस्व अधिकारियों की ओर से पैमाइश किए जाने के बाद इसे राघव प्रसाद की ही जमीन बताया गया। साथ ही यह भी कहा कि मकान का निर्माण सही जगह पर हुआ है।
इसके बाद ही राघव अपने मकान पर छत डलवा रहा था। कोई विवाद न हो इसके लिए उसने फोर्स की भी मांग की थी। जिसके लिए नियमानुसार कोषागार में रकम भी जमा की थी। इसी के तहत शनिवार दोपहर में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होते ही दूसरा पक्ष आ गया और काम रुकवाने लगा। वहां मौजूद राजस्वकर्मियों ने सक्षम न्यायालय का आदेश मांगा तो वह नहीं दिखा पाउ। समझाया जा रहा था कि तभी उसने अपने पक्ष के अन्य लोगों संग मिलकर पथराव शुरू कर दिया।
इससे वहां अफरातफरी मच गई। हमलावर लाठी-डंडे चलाकर वाहनों में तोड़फोड़ भी करने लगे। सरकारी वाहन में तोड़फोड़ के साथ ही एक निजी वाहन व वहां रखी कुर्सियां भी तोड़ डालीं।
मौके पर करीब आधे घंटे तक अफरातफरी रही। पथराव में एसआई चंद्रशेखर समेत पांच पुलिसकर्मी व राघव प्रसाद व उनकी पत्नी समेत चार लोग जख्मी हो गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची तो उपद्रवियों को खदेड़ा गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
घटना के बाद एसआई चंद्रशेखर ने तहरीर देकर 13 लोगों को नामजद कराया है। इसमें मारपीट, तोड़फोड़, लोकसेवक पर हमला व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि मौके से सूबेदार, जमेदार, पिंकू, सोनू भारतीया, मोने, अनीता, लख्मी, चम्पा देवी, एकता, रविता, उर्मिला, रीता देवी व केसम देवी को गिरफ्तार किया गया है।
घटनास्थल से मुख्य आरोपी सूबेदार भारतीय समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। - अभिषेक अग्रवाल, एसपी गंगापार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.