{"_id":"5e484a408ebc3ee5f748e981","slug":"pocket-will-be-a-burden-on-buying-a-vehicle-from-april-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से वाहन खरीदने पर जेब पर पड़ेगा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से वाहन खरीदने पर जेब पर पड़ेगा बोझ
Sun, 16 Feb 2020 01:15 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Land Rover Tata Harrier Platform SUV Car
- फोटो : land Rover
शहर में एक अप्रैल 2020 केबाद बीएस-4 मानक के वाहनों की बिक्री नहीं होगी। सभी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के शोरूम में बीएस 4 की बजाय बीएस-6 मानक के ही वाहन ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि बीएस-6 मानक के वाहन खरीदने के लिए ग्राहकों की जेब पर थोड़ा बोझ जरूर लगेगा। क्योंकि इनका दाम थोड़ा ज्यादा है। इस बीच शहर के तमाम वाहन डीलरों ने बीएस-4 मानक के वाहनों को निकालने केलिए ऑफर भी पेश कर दिए है। क्योंकि 31 मार्च तक वाहन न बिकने की वजह से डीलरों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ सकता है।
दरअसल एक अप्रैल 2020 से देश में बीएस-6 मानक की वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन संभागीय परिवहन विभाग में होगा। बीएस-4 मानक के वाहनों की बिक्री नहीं होगी। इस बीच तमाम वाहन कंपनियों ने भी बीएस-4 मानक के वाहनों का उत्पादन बंद कर दिया है। डीलर बताते हैं कि अब उनका पूरा ध्यान पुराना स्टॉक निकालने पर है। अभी जो ग्राहक दो पहिया और चार पहिया वाहन खरीदते हैं तो उन्हें छूट मिल सकती है। उदाहरण केलिए हीरो की एचएल डीलक्स बाइक के बीएस-4 मानक का वर्तमान दाम 48 हजार है, लेकिन इसके बीएस-6 मॉडल का दाम 56 हजार है। तकरीबन यही स्थिति सभी तरह के दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के सभी मॉडल पर है।
कान्हा मोटर्स के प्रोपराइटर एसआर अग्रवाल ने कहा कि बीएस-6 वाहन प्रदूषण का नया नार्म्स है। इसके पूर्व बीएस-1, 2, 3 और 4 भी लागू हो चुका है। अब सभी कंपनियां बीएस-6 मॉडल पर ही वाहन का निर्माण कर रही है। ताकि प्रदूषण का स्तर कम से कम हो।
विज्ञापन
31 मार्च के पहले कराया रजिस्ट्रेशन तो 15 वर्ष सड़कों पर रहेंगे वाहन
31 मार्च 2020 के पहले जिन बीएस-4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा, वह 15 वर्ष तक सड़क पर चल सकेंगे। इससे पहले उन्हें नहीं हटाया जाएगा। इस संबंध में सरकार की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है। इसी वजह से बीते कुछ दिन से सभी प्रमुख डीलर इन वाहनों को निकालने में लगे हुए हैं। ताकि उनका पुराना स्टॉक खत्म हो सके।